विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लालू ने कहा, 'आप' की नौटंकी ज्यादा दिन नहीं चलेगी

By Edited By:
Updated: Tue, 17 Dec 2013 11:44 AM (IST)

चारा घोटाले में पांच साल की सजा काट रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव सुप्रीम कोर्ट से जमानत पर छूटने के बाद मंगलवार सुबह रजरप्पा में छिन्नमस्त ...और पढ़ें

News Article Hero Image

रामगढ़। चारा घोटाले में पांच साल की सजा काट रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव सुप्रीम कोर्ट से जमानत पर छूटने के बाद मंगलवार सुबह रजरप्पा में छिन्नमस्तिके मंदिर में पूजा-अर्चना की। यहां से कोडरमा निकलने से पहले पत्रकारों से बातचीत में लालू ने कहा कि वह देश का भ्रमण कर धर्मनिरपेक्ष ताकतों को एकजुट करेंगे और सांप्रदायिक ताकतों को उखाड़ फेकेंगे।

लालू ने कहा कि देश को सांप्रदायिक ताकतों से बचाने के लिए वे हर कुर्बानी देने को तैयार हैं। लालू ने कहा कि जेल भगवान कृष्ण की जन्मस्थली है, यहां भाग्यशाली लोग ही आते हैं। उन्हें न्यायपालिका पर भरोसा था, है और रहेगा। लोस चुनावों की ओर इशारा करते हुए कहा, 2014 में दंगल होने वाला है, जिसमें राजद मजबूती से उतारेगा। अन्ना के लोकपाल बिल को कांग्रेस जमीन पर उतार रही है। वे संसद व न्यायपालिका को इसके दायरे से बाहर रखने के पक्षधर हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में संसद और न्यायपालिका की सर्वोच्चता को चुनौती नहीं दी जा सकती। हम इसलिए लोकपाल का विरोध कर रहे थे।

लालू ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने जनता से हवाहवाई वादे किए अब उसे पूरा करने के लिए का समय आया तो वह पीछे हट रही है। उन्होंने कहा कि आप का राजनीतिक नौटंकी ज्यादा दिन तक चलने वाला नहीं है। लालू ने यहां से कोडरमा स्थित राजद कोटे की मंत्री अन्नपूर्णा देवी के घर भोजन किया और फिर पटना के लिए रवाना हो गए।

लालू प्रसाद यादव से जुड़ी तमाम खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर