विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कपालेश्वर मंदिर जाने के दौरान तृप्ति देसाई पर हमला, अस्पताल में भर्ती

By anand rajEdited By:
Published: Fri, 27 May 2016 08:18 AM (IST)Updated: Fri, 27 May 2016 08:55 AM (IST)

हिंदू मंदिरों में महिलाओं को प्रवेश दिलाने के लिए अभियान चलाने वाली भूमाता ब्रिगेड की तृप्ति देसाई पर हमला हुआ है। फिलहाल वे नासिक के अस्पताल में भर्ती हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। भूमाता ब्रिगेड की अध्यक्ष तृप्ति देसाई पर हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि तृप्ति नासिक के कपालेश्वर मंदिर जा रही थींं। इस दौरान पुलिस ने भी उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं रुकीं। रास्ते में कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया। फिलहाल उन्हें नासिक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, अस्पताल में भर्ती तृप्ति देसाई ने बताया कि उन पर साजिश के तहत हमला किया गया है और जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं।

ये भी पढ़ेंः तृप्ति देसाई को पुलिस ने नासिक के कपाालेश्वर मंदिर जाने से रोका

बता दें कि कुछ हिंदू मंदिरों में महिलाओं के प्रवेश पर लगी रोक को हटाने के लिए मुहिम चलाने वाली भूमाता ब्रिगेड की अध्यक्ष तृप्ति देसाई ने गुरुुवार को प्रसिद्ध कपालेश्वर मंदिर में पूजा की लेकिन मंदिर के गर्भगृह में नहीं गयीं। तृप्ति और अन्य महिला कार्यकर्ता गुरुवार दोपहर के आसपास मंदिर पहुंची और कड़े पुलिस बंदोबस्त के बीच ‘गर्भ गृह’ के बाहर पूजा की। बाद में तृप्ति और अन्य को पुलिस वाहन में मंदिर से कुछ दूर पहुंचाया गया जहां से वे पुणे के लिए रवाना हो गयीं।

ये भी पढ़ेंः नासिक: मंदिर के मुख्य भाग में प्रवेश किये बिना वापस लौटी तृप्ति देसाई

कुछ दिन पहले ही तृप्ति देसाई ने मुंबई स्थित हाजी अली दरगाह में भी महिलाओं के प्रवेश को लेकर आंदोलन किया था और घुसने की कोशिश की थी। हालांकि तृप्ति इसमें सफल नहीं हो पाई थींं और उन्हें वहीं तक जाने की इजाजत दी गई जहां तक महिलाओं को प्रवेश की इजाजत है।

बता दें कि तृप्ति देसाई पिछले कई महीनोंं से सुर्खियों में हैं। उन्होंने अपने अभियान से अहमदनगर स्थित प्रसिद्ध शनि सिंगणापुर मंदिर और नासिक स्थित त्र्यंबकेश्वर मंदिर में महिलाओं को प्रवेश दिलाने में सफलता पाई थी।

ये भी पढ़ेंः तृप्ति देसाई से जुड़ी सभी खबरों को जानने के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।