विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कश्मीर हिंसा: अफ्रीका दौरा छोड़ वापस लौटे डोभाल, कहा जल्द निकलेगा रास्ता

By Rajesh KumarEdited By:
Published: Mon, 11 Jul 2016 08:03 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 11 Jul 2016 08:28 PM (GMT+05:30)

कश्मीर घाटी में बुरहान वानी की मौत के बाद जो स्थिति बनी है उसके चलते राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकर अफ्रीका दौरा बीच में ही छोड़कर वापस आ गए।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, प्रेट्र। कश्मीर में जारी बवाल को देखते हुए अफ्रीका दौरा में बीच में छोड़स केन्या से भारत लौटे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकर अजीत डोभाल ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि घाटी में जो स्थिति बनी है उसे जल्द सुलझा लिया जाएगा।

बुरहानी वानी की मौत के बाद जिस तरह कश्मीर हिंसा की आग में सुलग रहा है उसे देखते हुए अजीत डोभाल सोमवार को ही अपना अफ्रीका दौरा कम करते हुए केन्या से वापस आ गए। उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आने से चौबीस घंटा पहले ही वापस आना पड़ा।

डोभाल घाटी में बनी पूरी स्थिति पर लगातार अधिकारियों से बात कर जानकारी ले रहे हैं। जब कश्मीर के बारे में उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगर कुछ समस्या है तो उसका समाधान भी है। हमें पूरा विश्वास है कि इसका जल्द समाधान तलाश लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- आतंकी बुरहान वानी की मौत पर रोया पाकिस्तान, पीएम शरीफ ने की निंदा

अजीत डोभाल पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ चार अफ्रीकी देश मोज़ाम्बिक, साउथ अफ्रीका, तंजानिया और केन्या पर गए थे। उन्हें मंगलवार को वापस आना था लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जल्द लौट आए। हालांकि, डोभाल ने कश्मीर घाटी की स्थिति पर ज्यादा विस्तार से चर्चा नहीं की लेकिन आधिकारिस सूत्रों ने पूरा भरोसा जताया कि अगले बहत्तर घंटे में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में होगी।

ये भी पढ़ें- सामने आई आतंकी बुरहान की 'हेट स्टोरी', नाराज गर्लफ्रेंड ने दी थी सुराग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।