विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीएम मोदी के बाद आज केजरीवाल करेंगे 'मन की बात'

By Jagran News NetworkEdited By:
Updated: Wed, 03 Dec 2014 09:38 AM (IST)

आम आदमी पार्टी के संस्‍थापक और दिल्‍ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राह पर चल चुके हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संस्थापक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राह पर चल चुके हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल दिल्ली में अपनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए आज एफएम रेडियो के माध्यम से जनता से अपने मन की बात करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आकाशवाणी के द्वारा देश की जनता के सामने अपने मन की बात रख चुके हैं।

पिछले विधानसभा चुनावों में 28 सीट जीतकर दिल्ली में 49 दिन सरकार चलाने वाले केजरीवाल अब दिल्ली की जनता के सामने अगले चुनावों को लेकर अपनी राय रखेंगे, जिसे एक निजी एफएम चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। खबर है कि केजरीवाल अपने मन की बात बताने के साथ-साथ लोगों से बात भी करेंगे।

पढें - भाजपा के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराएंगे केजरीवाल

पढें - लंच से केजरी ने जुटाए 50 लाख रुपए