विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पोलियो के बाद बच्चियों के विकास पर ध्यान देंगे बिग बी

By Edited By:
Published: Tue, 07 Jan 2014 05:10 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jan 2014 05:11 PM (IST)

मुंबई। संयुक्त राष्ट्र संस्था यूनिसेफ के पोलियो उन्मूलन अभियान के सद्भावना राजदूत अमिताभ बच्चन ने कहा कि उन्हें गर्व है ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। संयुक्त राष्ट्र संस्था यूनिसेफ के पोलियो उन्मूलन अभियान के सद्भावना राजदूत अमिताभ बच्चन ने कहा कि उन्हें गर्व है कि भारत ने खुद को पोलियो के वायरस से मुक्त कर लिया है। उन्होंने कहा कि अब उनका अगला लक्ष्य समाज में लड़कियों के खिलाफ भेदभाव समाप्त कर उनका विकास करना है।

अमिताभ ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर सोमवार रात लिखा, 'बच्चियों के लिए संयुक्त राष्ट्र का सद्भावना राजदूत होते हुए, मैं उम्मीद और प्रार्थना करता हूं कि इस मामले में भी हमें पोलियो अभियान की तरह ही सफलता मिलेगी। हमें देश को महिलाओं के खिलाफ भेदभाव से छुटकारा दिलाना है।' 71 वर्षीय अमिताभ इस बात पर गर्व महसूस करते हैं कि भारत ने खुद को पोलियो के घातक वायरस से मुक्त कर लिया है। उन्होंने लिखा, 'आखिरकार भारत का नाम पोलियो प्रभावित देशों की सूची से हटा दिया गया है। इस साल के आखिर तक हम पोलियो मुक्त देश के नागरिक होंगे। मुझे गर्व महसूस हो रहा है। मैं जीत का अनुभव कर रहा हूं। मैंने इसके लिए काफी मेहनत की थी।' पोलियो टीकाकरण अभियान किसी एक बीमारी के खिलाफ भारत में चले अब तक के सबसे बड़े और लंबे अभियानों में से एक रहा है। नाइजीरिया, अफगानिस्तान और पाकिस्तान ऐसे देश हैं जहां पोलियो का खतरा अब भी बरकरार है।

पढ़ें: सिर्फ 7 माह में बिग बी का प्रॉफिट 10 करोड़, जस्ट डॉयल में बढ़ा हिस्सा

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।