विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एम्स में इलाज को नहीं करना होगा इंतजार, फोन पर लें समय

By Edited By:
Updated: Wed, 13 Aug 2014 07:14 AM (IST)

देश के प्रतिष्ठित अस्पताल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान [एम्स] में इलाज के लिए डॉक्टरों से समय लेना आसान हो गया है। एम्स ने ट्रायल के रूप में फोन प ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली, रणविजय सिंह। देश के प्रतिष्ठित अस्पताल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान [एम्स] में इलाज के लिए डॉक्टरों से समय लेना आसान हो गया है। एम्स ने ट्रायल के रूप में फोन पर समय लेने की सुविधा शुरू कर दी है। इससे मरीज घर बैठे देश के किसी भी कोने से बस फोन डायल कर अस्पताल के ओपीडी में दिखाने के लिए समय ले सकते हैं। फिलहाल यह सुविधा सिर्फ ¨हदी व अंग्रेजी भाषा में है, लेकिन मरीजों की सुविधा के मद्देनजर जल्द ही 14 भाषाओं में समय लेने की सुविधा शुरू की जाएगी।

इस परियोजना के प्रभारी डॉ. दीपक अग्रवाल ने कहा कि एक अगस्त से फोन नंबर 09266092660 पर समय लेने की सुविधा शुरू की गई है। फिलहाल यह सुविधा सिर्फ पुराने मरीजों के लिए है। यहां हर रोज करीब साढ़े तीन हजार पुराने मरीज पहुंचते हैं। फोन कंप्यूटराइज है और ऑटोमेटिक सिस्टम पर आधारित है। नंबर डायल करते ही भाषा का विकल्प चुनने के बाद पुराने ओपीडी कार्ड पर दर्ज यूनिक नंबर डालना होगा। इसके बाद मरीज को दिखाने के लिए तारीख दे दी जाएगी।

पढ़ें: एम्स में खुलेंगे ध्यान और योग विभाग: हर्षवर्धन