विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्‍ली: कांग्रेस ने अजय माकन को सौंपी चुनाव प्रचार की कमान

By Sanjay BhardwajEdited By:
Updated: Mon, 12 Jan 2015 12:16 PM (IST)

दिल्‍ली में भले ही चुनाव आयोग ने चुनाव का शंखनाद नहीं किया हो लेकिन कांग्रेस ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। पार्टी ने सोमवार को एक अहम फैसला लेते हुए अजय मकन को चुनाव प्रचार कमेटी का अध्‍यक्ष मनोनीत किया है। वह नई दिल्‍ली या सदर बाजार विधानसभा क्षेत्र

News Article Hero Image

नई दिल्ली।दिल्ली में भले ही चुनाव आयोग ने चुनाव का शंखनाद नहीं किया हो लेकिन कांग्रेस ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। पार्टी ने सोमवार को एक अहम फैसला लेते हुए अजय मकन को चुनाव प्रचार कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत किया है। वह नई दिल्ली या सदर बाजार विधानसभा क्षेत्र में किसी एक स्थान से चुनाव लड़ सकते हैं।

कांग्रेस ने दिल्ली में अपनी गिरती साख को देखते हुए युवा चेहरे पर भरोसा जताते हुए पार्टी महासचिव व मुख्य प्रवक्ता अजय माकन को कमान सौंपी है। नई दिल्ली के पूर्व सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री माकन को यह जिम्मेदारी मिलने के बाद स्पष्ट हो गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित इस बार दिल्ली की राजनीतिक फलक से दूर रहेंगी। वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली भी माकन की सहायक की भूमिका में नजर आएंगे।

गौरतलब है कि पिछले साल शीला दीक्षित की अगुवाई में लड़े गए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बुरी पराजय का सामना करना पड़ा था। पार्टी 15 साल की सत्ता गंवाते हुए मात्र आठ सीट लेकर तीसरे नंबर पर रही थी। भाजपा को 32 और आम आदमी पार्टी को 28 सीटें मिली थीं।

पढ़ें : भाजपा और आप में पोस्टर वार शुरू

पढ़ें : दिल्ली में झूठ बोलने की दो फैक्टरी चल रही है : लवली