विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जनविश्वास खोने वाली सपा सरकार इस्तीफा दे: कल्याण

By Edited By:
Updated: Fri, 16 May 2014 01:57 PM (IST)

लोकसभा चुनाव के परिणामों से गदगद पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा सरकार जनविश्वास खो चुकी है। इसलिए नैतिकता के आधार पर उसे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

एटा। लोकसभा चुनाव के परिणामों से गदगद पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा सरकार जनविश्वास खो चुकी है। इसलिए नैतिकता के आधार पर उसे इस्तीफा देकर प्रदेश में दोबारा चुनाव कराने चाहिए। उन्होंने कहा कि तीसरे मोर्च का खेल खत्म हो चुका है और भाजपा को साम्प्रदायिक पार्टी बताने वाली कांग्रेस मोदी लहर में उड़ चुकी है। मतगणना के दौरान एटा में डेरा डाले पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने कहा कि सपा की इतनी बुरी पराजय हुई है कि अब उसे सत्ता में बने रहने का हक नहीं है। प्रदेश में समाजवादी पार्टी को पुन: जनादेश प्राप्त करना चाहिए। इस लोकसभा चुनाव में चमत्कारी परिणाम सामने आए हैं। भाजपा को अपने बूते पर स्पष्ट बहुमत मिला है। देश को अब भ्रष्टाचार मुक्त और मजबूत सरकार मिलने जा रही है।एक सवाल के जवाब में कल्याण सिंह ने कहा कि भाजपा नेताओं में नंबर एक-दो की लड़ाई नहीं है। इस चुनाव में सभी नेताओं ने पार्टी हित में कार्य किया है।

एटा में अपने पुत्र राजवीर सिंह राजू भैया की जीत का श्रेय उन्होंने कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया बूथ प्रबंधन काबिले तारीफ था। नई सरकार में अपनी निजी भागीदारी के बारे में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी जहां चाहेगी वहां वे रहेंगे। चाहे उन्हें संगठन में जगह दे या सरकार में। राजवीर सिंह को मंत्री बनाए जाने के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री बोले कि यह पार्टी का मामला है। पार्टी जो भी आदेश देगी उसका पालन किया जाएगा।