विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सपाई कुछ अच्छा कर दिखाएं : अखिलेश

By Edited By:
Published: Sun, 05 Jan 2014 09:29 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jan 2014 09:07 AM (IST)

फीरोजाबाद, जागरण संवाददाता। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को साईकिल की सवारी गांठ जमकर पुराने हाथ दिखाए। शिकोहाबाद से सैफई ...और पढ़ें

News Article Hero Image

फीरोजाबाद, जागरण संवाददाता। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को साईकिल की सवारी गांठ जमकर पुराने हाथ दिखाए। शिकोहाबाद से सैफई तक मुख्यमंत्री के साथ साईकिल मैराथन रैली में सपाइयों की साईकिल हाइवे पर सरपट दौड़ी। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक है और लड़ाई बड़ी है। ऐसे में सपाई कुछ अलग और अच्छा कर दिखाएं।

इटावा में चल रहे सैफई महोत्सव की श्रृंखला में शिकोहाबाद से साईकिल मैराथन थी। रविवार सुबह करीब सवा दस बजे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का काफिला सीधे शिकोहाबाद के रामलीला ग्राउंड पहुंचा और साइकल मैराथन में शामिल युवाओं से रूबरू हुए। उन्होंने युवाओं को साईकिल के जरिए जिंदगी में आगे बढ़ने की सीख दी। ठंड व कोहरे के बाद भी हजारों युवाओं की भीड़ देख वह काफी प्रफुल्लित नजर आए। मंच पर पहुंचकर बोले कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनवाई है। अभी तीन साल और सरकार चलानी है। सपा की ताकत बड़ी है और इसे और बल देने के लिए दिल्ली में सरकार बनवाएं। कुछ ऐसा करो कि जनता के बीच बड़ा संदेश जाए। विकास कराया जा रहा है, और दिल्ली में सरकार बनने पर और अधिक खर्च होगा। उन्होंने संकेत दिए कि लोकसभा में सरकार सपा की मदद से ही बनेगी।

करीब 57 किमी दूरी वाली इस मैराथन का शुभारंभ यूं तो रविवार सुबह मुख्यमंत्री अखिलेश को खुद करना था। परंतु वे मंच पर जाकर हरी झंडी दिखाने के बजाए सीधे प्रतिभागियों के बीच मैदान में पहुंच गए।

पढ़ें: सपा का मैराथन, नीली साइकिल पर सवार हुए अखिलेश

इसी बीच सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन का शुभारंभ कर दिया। सिरसागंज के निकट कठफोरी स्थित पंचवटी होटल से मुख्यमंत्री अखिलेश और सांसद धर्मेंद्र यादव साईकिल पर सवार हो गए। अखिलेश को नीली रेंजर साइकल पसंद आई, तो धर्मेद्र लाल रेंजर पर सवार हुए। इसके साथ ही सुरक्षा कर्मियों ने घेरा बनाकर पैदल दौड़ना शुरू कर दिया। उनसे आगे बाइकों पर पुलिसकर्मी आगे रास्ता साफ करते हुए चलने लगे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।