विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यमन से भारतीयों को निकालने का काम आज पूरा हो जाएगाः पर्रिकर

By Sudhir JhaEdited By:
Updated: Mon, 06 Apr 2015 02:26 PM (IST)

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा है हिंसाग्रस्त यमन से लगभग सभी भारतीय नागरिकों को निकालने का काम आज शाम तक पूरा हो जाएगा। इस काम के लिए भारत से विमान और जहाज भेजे गए हैं। अबतक सैकड़ों भारतीय नागरिक सुरक्षित स्वदेश लौट चुके हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा है हिंसाग्रस्त यमन से लगभग सभी भारतीय नागरिकों को निकालने का काम आज शाम तक पूरा हो जाएगा। इस काम के लिए भारत से विमान और जहाज भेजे गए हैं। अबतक सैकड़ों भारतीय नागरिक सुरक्षित स्वदेश लौट चुके हैं।

भारतीय जहाजों और विमानों ने भारतीयों के साथ साथ कई विदेशी लोगों को भी वहां से निकाला है। इनमें कई पाकिस्तानी नागरिक भी शामिल हैं। भारत सरकार ने यमन में हिंसा शुरू होते ही कहा था कि जो भी भारतीय स्वदेश लौटना चाहते हैं उन्हें हम वापस लाएंगे।

पढ़ेंः यमन से भारतीयों के साथ विदेशियों को भी सुरक्षित निकाला