विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा में शामिल हो सकते हैं पूर्व सपा सांसद अमर सिंह

By Kamal VermaEdited By:
Updated: Thu, 15 Jan 2015 03:35 PM (IST)

कभी समाजवादी पार्टी के बेहद करीबी रहे पूर्व राज्‍यसभा सांसद अमर सिंह जल्‍द ही भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते हैं। उन्‍होंने कहा कि उत्‍तर प्रदेश के भाजपा प्रभारी ओम माथुर और प्रभात झा से इस बाबत लगातार बातचीत जारी है। उन्‍होंने यह भी कहा कि भाजपा के कई

News Article Hero Image

नई दिल्ली। कभी समाजवादी पार्टी के बेहद करीबी रहे पूर्व राज्यसभा सांसद अमर सिंह जल्द ही भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के भाजपा प्रभारी ओम माथुर और प्रभात झा से इस बाबत लगातार बातचीत जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के कई नेता उनके बेहद करीब और घन्ष्ठि मित्र हैं, इनमें अरुण जेटली का नाम सबसे ऊपर है।

किरण बेदी ने थामा भाजपा का हाथ, लड़ेंगी चुनाव

मोदी के मुरीद बने अमर सिंह

गौरतलब है कि अमर सिंह समाजवादी पार्टी से राज्यसभा के सासंद थे, लेकिन अब उनका कार्यकाल समाप्त हो चुका है। वह इस दौरान सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के साथ ही एक ही मंच पर दिखाई दिए थे। तब माना जा रहा था कि वह एक बार फिर से राज्यसभा में जाने के लिए सपा का दामन थाम सकते हैं। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीं सपा की पूर्व सांसद और बॉलीवुड अदाकारा जयाप्रदा की भी भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

इतना ही नहीं भारत की पहली आईपीएस महिला अधिकारी किरण बेदी भी दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद़देनजर भाजपा में शामिल हो सकती हैं। दिल्ली चुनाव के मद़देनजर कई बड़े नामों के भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

पढ़ें: केजरीवाल के खिलाफ दमदार प्रत्याशी खोज रही है भाजपा