विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमर सिंह हो सकते है भाजपा में शामिल

By manoj yadavEdited By:
Updated: Wed, 26 Nov 2014 07:42 PM (IST)

समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव अमर सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते है। इस समय वह राष्‍ट्रीय लोकमंच के अध्‍यक्ष है। इस संबंध में उन्‍होंने भाजपा के नेता और उत्‍तर प्रदेश के प्रभारी ओम माथुर से मुलाकात की। दोनों लोगों के बीच करीब दो घंटे की मीटिंग चली।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव अमर सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते है। इस समय वह राष्ट्रीय लोकमंच के अध्यक्ष है। इस संबंध में उन्होंने भाजपा के नेता और उत्तर प्रदेश के प्रभारी ओम माथुर से मुलाकात की। दोनों लोगों के बीच करीब दो घंटे की मीटिंग चली। हालांकि अमर सिंह ने इसे महज एक औपचारिक मुलाकात बताया और भाजपा में शामिल होने की बात खारिज कर दी। अमर सिंह बोले कि हम दोनों लोग पुराने दोस्त हैं।


इससे पहले समाजवादी पार्टी के मंच पर दिखने के कारण यह अटकलें भी लगाई जा रही थीं कि वो दोबारा सपा में वापसी कर सकते हैं, लेकिन जैसे ही उन्हें राज्यसभा का टिकट नहीं दिया गया, साफ हो गया है कि फिलहाल उनके लिए सपा के दरवाजे बंद हैं।

गौरतलब है कि साल 2010 में अमर सिंह ने मुलायम सिंह से विवाद के बाद अपना अलग रास्ता चुन लिया था। उन्होंने अपनी अलग पार्टी भी बनाई लेकिन सियासी मैदान में उन्हें कोई कामयाबी नहीं मिली। दिलचस्प बात यह है कि अमर सिंह के एसपी छोड़ने के बाद पार्टी में आजम खान की वापसी हुई थी। अमर सिंह और आजम खान दोनों एक दूसरे के धुर विरोधी हैं और उन दोनों का एक साथ समाजवादी पार्टी में रहना नामुमकिन माना जाता है।

साभार-नई दुनिया