विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झूठ की फैक्ट्री चलाने वाले पास नहीं होंगेः शाह

By Abhishake PandeyEdited By:
Updated: Mon, 19 Jan 2015 10:08 AM (IST)

दिल्ली में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए कमान अपने हाथ में थामने वाले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने लगातार दूसरे दिन पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन में शामिल हुए, जिसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने के साथ हीं आम आदमी पार्टी पर हमले भी बोले। उन्होंने कार्यकर्ताओं

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दिल्ली में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए कमान अपने हाथ में थामने वाले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने लगातार दूसरे दिन पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन में शामिल हुए, जिसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने के साथ हीं आम आदमी पार्टी पर हमले भी बोले। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि उनके बल पर दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी। उनके साथ किरण बेदी ने भी पन्ना प्रमुखों को घर-घर जाकर यह समझाने को कहा कि दिल्ली के विकास के लिए भाजपा की सरकार जरूरी है क्योंकि केंद्र तथा नगर निगम की सत्ता भाजपा के पास है। इसलिए दिल्ली में भी भाजपा की सरकार बनने से किसी तरह का गतिरोध नहीं होगा और विकास में तेजी आएगी।
शाह रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में नई दिल्ली और करोलबाग संगठानात्मक जिले के बूथ संयोजकों व पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पार्टी का संगठन देश का सबसे पुरान संगठन है और हम भाय के भरोसे नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं के बल पर चुनाव जीतेंगे। प्रत्येक बूथ संयोजक के नीचे दस पन्ना प्रमुख होंगे जो प्रतिदिन तीन घंटे समय देकर लगभग 30 परिवारों से संपर्क कर भाजपा को समर्थन देने का आग्रह करेंगे। उन्होंने कहा कि कोई भी पार्टी दिल्ली की जनता को बेवकूफ बनाकर और झूठे वादे करके चुनाव नहीं जीत सकती।
प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने घोषणा की कि जिस बूथ पर 75 फीसद से यादा वोट भाजपा को मिलेंगे उसके संयोजक को पार्टी सम्मानित करेगी। वहीं, नई दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी ने उपस्थित बूथ संयोजकों से सीधी बात कर अब तक किये कार्य की समीक्षा की। किरण बेदी ने पन्ना प्रमुखों से घर-घर जाकर मोदी सरकार की उपलब्धियां बताने के साथ हीं उन्हें समझाने को कहा कि दिल्ली में भाजपा की स्थायी सरकार जरूरी है, जिससे कि विकास हो सके। यदि ऐसा नहीं हुआ तो अपनी राजनीति चमकाने के लिए कुछ लोग जंतर मंतर गर्म रखने के साथ संसद भवन के सामने हाय-हाय करते रहेंगे।

पढ़े - छह दिन बंद रहेंगे बैंक, चार दिन हड़ताल व दो दिन का अवकाश