विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब झारखंड से भी हो जाएगा कांग्रेस का सफायाः अमित शाह

By Sachin kEdited By:
Updated: Mon, 01 Dec 2014 04:53 PM (IST)

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि आज अलग-अलग चुनाव लड़ने वाले कल सरकार बनाने के लिए एक हो जाएंगे। आज भी झारखंड में कांग्रेस के सहयोग से हेमंत की सरकार चल रही है।

News Article Hero Image

रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि आज अलग-अलग चुनाव लड़ने वाले कल सरकार बनाने के लिए एक हो जाएंगे। आज भी झारखंड में कांग्रेस के सहयोग से हेमंत की सरकार चल रही है। राहुल गांधी जहां प्रचार करने गए, वहां की उनकी सरकार हार गई। यहां आए अब कांग्रेस यहां भी खत्म हो जाएगी। उनके मुताबिक, राहुल को चुल्लू भर पानी में डूब जाना चाहिए।

अमित शाह ने सोमवार को रामगढ जिले के कुजू स्थित हाईस्कूल मैदान में मांडू विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी महेश्वर प्रसाद सिंह के समर्थन में आयोजित एक चुनाव रैली के दौरान ये विचार व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि वह किस मुंह से मोदी सरकार से 6 माह का हिसाब मांग रहे हैं। उन्होंने अपनी 10 साल की सरकार में क्या किया। 2जी घोटाला, आदर्श सोसाइटी घोटाला, कोल घोटाला। यही किया।

कोयला खदान आवंटन को सर्वोच्च न्यायालय ने रद कर दिया है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आवंटित करेंगे। इससे मिलने वाली राशि झारखंड को दी जाएगी। यह राशि शिबू व् हेमंत को दी जाए तो क्या होगा।

मोदी जी के हाथ को मजबूत करिये। पहले के प्रधानमंत्री मौनी बाबा विदेश जाते थे तो कोई नहीं जानता था। मोदी जी जाते हैं तो देश का सम्मान बढ़ता है। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद सभी लोगों को मोबाइल से 18002662020 डायल करा कर भाजपा का सदस्य बनाया।

पढ़ेंः मजबूर सरकार की बीमारी से झारखंड को मुक्त कराना हैः मोदी

देश की जनता पर मोदी को भरोसा नहींः राहुल