विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महाराष्ट्र से लुटेरों की सरकार उखाड़ फेंको-अमित शाह

By Edited By:
Published: Fri, 05 Sep 2014 10:59 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 05 Sep 2014 11:09 AM (GMT+05:30)

महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकते हुए आज भाजपा केराष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राज्य से लुटेरों की सरकार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकते हुए आज भाजपा केराष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राज्य से लुटेरों की सरकार उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। शाह ने कहा कि देश में भाजपा की सरकार सफल बनाने केलिए महाराष्ट्र जैसे महलवपूर्ण राज्य में भी भाजपा की सरकार लाना जरूरी है।

अमित शाह अध्यक्ष पद संभालने के बाद आज पहली बार महाराष्ट्र पहुंचे। विमानतल पर पहुंचते हुए उन्होंने राज्य सरकार पर करारा हमला बोला और कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन की सरकार बनेगी। शाम को महानगर के षड्मुखानंद सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शाह ने राज्य सरकार पर हमला और तीखा करते हुए कहा कि यह छत्रपति शिवाजी महाराज, समर्थ गुरु रामदास, संत तुकाराम, बाबासाहब आंबेडकर एवं बालासाहब ठाकरे की भूमि है। लेकिन पिछले 15 साल से राज्य में शासन कर रही सरकार कलंक साबित हुई है। इसने महाराष्ट्र का नाम डुबोने का काम किया है। यहां 11 लाख, 88 हजार करोड़ रुपयों केघोटाले हुए हैं। शहीदों की विधवाओं के लिए आवंटित भूमि पर बने फलैट रिश्तेदारों को बांट दिए गए हैं। शाह ने कहा कि महाराष्ट्र में जब तक कांग्रेस है, कांग्रेसमुक्त भारत की कल्पना नहीं की जा सकती।

भाजपा अध्यक्ष ने जहां एकओर केंद्र की भाजपानीत सरकार को देश का सम्मान बढ़ानेवाला बताया, वहीं कांग्रेस नेताओं की खिल्ली भी उड़ाई। उन्होंने कहा कि आज हमें एक ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जिसकेनेतृत्व में देश विकास के रास्ते पर चल पड़ा है। जिसके नेतृत्व में हम दुनिया के सामने सिर ऊंचा करके चल सकते हैं। जो लालकिले पर भाषण पढ़नेवाला नहीं बल्कि मन की वेदना केसाथ बोलनेवाला प्रधानमंत्री है। दूसरी ओर शाह ने कुछ प्रमुख कांग्रेस नेताओं के बयान का उल्लेख करते हुए कहा कि राहुल केमौन रहने को वे अपनी हार का कारण मान रहे हैं लेकिन अच्छा हुआ किउन्होंने राहुल से ज्यादा बुलवाया नहीं, वरना उन्हें मिली 44 सीटें भी न मिल पातीं। शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि जीत तो यहां भी निश्चित है, लेकिन जीत ऐसी मिलनी चाहिए कि यहां भी नेता विपक्ष का पद कांग्रेस मांगती घूमे।

पढ़ें: उद्धव के निमंत्रण पर मातोश्री गए अमित शाह

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जड़ से खत्म हो जाएगी कांग्रेस: अमित शाह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।