विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर शाह की संघ नेताओं से चर्चा

By Edited By:
Updated: Sat, 19 Jul 2014 07:13 AM (IST)

भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष अमित शाह की शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत और महासचिव भैयाजी जोशी के साथ बंद दरवाजे में गुफ्तगू हुई।

News Article Hero Image

नागपुर। भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष अमित शाह की शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत और महासचिव भैयाजी जोशी के साथ बंद दरवाजे में गुफ्तगू हुई।

बैठक में क्या बातें हुई, इस बारे में तत्काल कुछ पता नहीं चल सका है। हालांकि आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के नजरिये से बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सूत्रों ने बताया कि बैठक करीब 90 मिनट तक शहर के महल इलाके में स्थित संघ मुख्यालय में चली। इसमें भाजपा की महाराष्ट्र ईकाई के अध्यक्ष देवेंद्र फडणवीस और महासचिव रविंद्र भुसारी मौजूद थे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद शाह पहले दौरे पर नागपुर आए हैं।

हवाईअड्डे पर उनकी आगवानी फडणवीस और राज्य विधान परिषद में विपक्ष के नेता विनोद तावड़े ने की। इनके साथ सांसद अजय संचेती, पूर्व सांसद बनवारी लाल पुरोहित, सभी स्थानीय भाजपा विधायक मौजूद थे। इसके बाद शाह सीधे 'दीक्षाभूमि' पहुंचे जहां उन्होंने डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

पढ़े : बिधूड़ी का दावा, आलाकमान कहे तो 24 घंटे में बना लेंगे दिल्ली में सरकार