विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केरल में पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाएंगे अमित शाह

By Edited By:
Updated: Mon, 01 Sep 2014 07:42 AM (IST)

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बनने के बाद अमित शाह रविवार को पहली बार केरल की दो दिन की यात्रा पर रवाना हुए। इस दौरान वह पार्टी नेताओं व जमीन से जुड़े ...और पढ़ें

News Article Hero Image

तिरुअनंतपुरम। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बनने के बाद अमित शाह रविवार को पहली बार केरल की दो दिन की यात्रा पर रवाना हुए। इस दौरान वह पार्टी नेताओं व जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा करेंगे। भाजपा राज्य में कोई बड़ी चुनावी उपलब्धि हासिल करने में असफल रही है।

सूत्रों ने बताया कि शाह सोमवार को राज्य के पदाधिकारियों व छह हजार से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक से पहले वह भगवान श्री पद्मनाभस्वामी का आशीर्वाद लेंगे। महत्वपूर्ण बात यह है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत भी पिछले कुछ दिनों से केरल में ही है।

राज्य पर्यवेक्षकों के अनुसार, हाल के वर्षो में राज्य में भाजपा की सदस्यता मे बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मगर भाजपा अब भी वहां की छोटी पार्टियों को गठबंधन के लिए आकर्षित करने में असफल रही है। ऐसा खासतौर पर इसलिए क्योंकि यहां की अधिकांश संसदीय सीटों पर मुस्लिम और ईसाई आबादी चुनावी नतीजों को बड़े पैमाने पर प्रभावित करती हैं।

पढ़ें: संसदीय बोर्ड से शाह का संकेत, भाजपा में खत्म होगी प्रभाव की राजनीति

पढ़ें: उपचुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर उत्तर प्रदेश भाजपा में बवाल