विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चुनाव के बाद भी किसी से समझौता नहीं करेगी भाजपा

By Edited By:
Updated: Tue, 30 Sep 2014 09:03 AM (IST)

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने हरियाणा में चुनावी बिगुल फूंकते हुए साफ कर दिया कि उनकी पार्टी चुनाव के बाद भी किसी से समझौता नहीं करेगी। भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। केंद्र और हरियाणा की भाजपा सरकारें मिलकर प्रदेश का चहुंमुखी विकास करेंगी।

News Article Hero Image

चंडीगढ़ [जागरण न्यूज नेटवर्क]। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने हरियाणा में चुनावी बिगुल फूंकते हुए साफ कर दिया कि उनकी पार्टी चुनाव के बाद भी किसी से समझौता नहीं करेगी। भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। केंद्र और हरियाणा की भाजपा सरकारें मिलकर प्रदेश का चहुंमुखी विकास करेंगी।

उन्होंने सोमवार को उत्तर और मध्य हरियाणा में तीन अलग-अलग जनसभाएं कर पार्टी के प्रचार को गति प्रदान की। अंबाला शहर में आयोजित जनसभा में शाह ने मोदी के सौ दिन के कामों की फेहरिस्त गिनाते हुए कहा कि करीब दस साल बाद देश को बोलने वाला प्रधानमंत्री मिला है। टोहाना में जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि ईवीएम में कमल का बटन हल्के से न दबाएं बल्कि इतनी तेज दबाएं कि उसका करंट इटली में महसूस किया जाए।

अंबाला रैली में उन्होंने हरियाणा सरकार के दस साल के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता के पास इस बार भाजपा विकल्प है। पार्टी अपने बूते सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

विधानसभा चुनाव के बाद सरकार बनाने के लिए जोड़तोड़ की आशंकाओं को खारिज करते हुए शाह ने कहा कि विरोधियों द्वारा जानबूझ कर भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं। भाजपा किसी का समर्थन नहीं लेगी और खुद सरकार बनाएगी। उन्होंने प्रदेश में आधा दर्जन स्मार्ट सिटी बनाने की बात कहते हुए किसानों की खुशहाली का वादा किया। शाह ने कहा कि हमारी सरकार में जमीनें दामाद को नहीं मिलेंगी। भाजपा सभी राज्यों में अच्छी सरकारें बनाने की पक्षधर है।

टोहाना में प्रदेश महामंत्री सुभाष बराला के समर्थन में जनसभा में शाह ने भ्रष्टाचार व गुंडाराज को खत्म करके चौबीस घंटे बिजली सहित अनेक वादे करते हुए जनता के सामने विकल्प के तौर पर भाजपा को पेश किया। उन्होंने बिना सीधा नाम लिए चौटाला व हुड्डा पर भी निशाना साधा।

भिवानी के ढिगावा में उन्होंने कहा कि पिछले दस साल में हरियाणा की विकास दर में लगातार गिरावट आई है, जबकि भाजपा शासित राच्यों में विकास दर यहां से काफी अच्छी है।

जयललिता की सजा से दुखी 16 लोगों ने दी जान

थरूर के बाद राजब्बर भी हुए मोदी के मुरीद