विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अभिताभ ने भी लिया स्वच्छ अभियान में हिस्सा

By vivek pandeyEdited By:
Updated: Fri, 31 Oct 2014 07:47 AM (IST)

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह सहित अन्य लोगों के प्रयासों की तारीफ की।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को स्वच्छ भारत अभियान में सहयोग के लिए बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह सहित अन्य लोगों के प्रयासों की तारीफ की।

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर मोदी ने लिखा, "जब अमिताभ बच्चन खुद झाडू उठाकर स्वच्छ भारत अभियान में शामिल हो गए हैं तो कौन इससे प्रेरित नहीं होगा। यह बहुत ही सार्थक प्रयास है।" उन्होंने अन्य लोगों के साथ हाथ में झाडू लिए, सफाई करते हुए बच्चन की एक तस्वीर भी ट्विटर पर पोस्ट की।

हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह का जिक्र करते हुए मोदी ने लिखा, "हॉकी स्टिक के बाद सरदार सिंह ने झाडू के साथ अंक बनाए हैं। स्वच्छ भारत की ओर एक महान प्रयास।"

धार्मिक नेता बाबा राम रहीम की सराहना करते हुए मोदी ने ट्वीट किया, "उनके प्रयासों से लोग स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित होंगे।"

अभियान हिस्सा ले चुकी शख्सियतें
अनिल अंबानी
बाबा रामदेव
मेरी कॉम
सचिन तेंदुलकर
आमिर खान
सलमान खान
प्रियंका चोपड़ा
कमल हासन
सानिया मिर्जा
रितिक रोशन