विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नई पार्टी बना सकते हैं पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह

By Abhishake PandeyEdited By:
Updated: Fri, 09 Jan 2015 01:52 PM (IST)

पंजाब में एक तरफ अकाली और बीजेपी के बीच दूरियां बढ़ रही हैं तो दूसरी तरफ कांग्रेस के भीतर भी कलह बढ़ रहा है। पंजाब के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा और पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है। सूचना मिली है कि आज नाराज

News Article Hero Image

नई दिल्ली। पंजाब में एक तरफ अकाली और बीजेपी के बीच दूरियां बढ़ रही हैं तो दूसरी तरफ कांग्रेस के भीतर भी कलह बढ़ रहा है। पंजाब के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा और पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है। सूचना मिली है कि आज नाराज पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोनिया गांधी से मुलाकात की।

इस बीच, सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक अमरिंदर सिंह सूबे में नई पार्टी का गठन भी कर सकते हैं। साथ ही उनका कहना है कि बजवा के नेतृत्व कांग्रेस की सरकार पंजाब में कभी नहीं बन सकती। सिंह की नाराजगी पंजाब में नए राजनीतिक समीकरण गढ़ सकती है।