विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी की अनुपस्थिति में आनंदीबेन संभालेंगी कमान!

By Edited By:
Published: Tue, 11 Jun 2013 02:34 AM (IST)Updated: Tue, 11 Jun 2013 03:54 AM (IST)

नरेंद्र मोदी के भाजपा की चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष बनने से देश के साथ गुजरात की राजनीति में भी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

अहमदाबाद, [जासं]। नरेंद्र मोदी के भाजपा की चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष बनने से देश के साथ गुजरात की राजनीति में भी भारी उथल-पुथल की संभावना है। मोदी की अनुपस्थिति में गुजरात की बागडोर वरिष्ठ मंत्री आनंदीबेन पटेल के हाथ आने की प्रबल संभावना है। वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर मोदी की काट के लिए कांग्रेस भी वरिष्ठ नेता शक्ति सिंह गोहिल समेत प्रदेश के कुछ नेताओं को दिल्ली ले जाने की तैयारी में है। ताकि गुजरात के संबंध में मोदी के हर दावे का जवाब दिया जा सके।

मोदी की केंद्रीय भूमिका के बाद सबसे पहले गुजरात सरकार के लिए नए चेहरे को लेकर कयास शुरू हो गए हैं। इसमें मोदी की सबसे करीबी राजस्व मंत्री आनंदीबेन पटेल का नाम सबसे आगे है। स्कूल प्रिंसिपल के रूप में कैरियर की शुरुआत करने के बाद आनंदीबेन सक्रिय राजनीति में आई। सख्त मिजाज व अनुशासन पसंद आनंदीबेन को मोदी के बाद सरकार में सबसे ताकतवर माना जाता है। उनके अलावा वित्तामंत्री नितिन पटेल, ऊर्जा मंत्री सौरभ पटेल, भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पुरुषोत्ताम रूपाला, राष्ट्रीय महासचिव अमित शाह भी इस पद के दावेदार माने जा रहे हैं।

आम चुनाव को लेकर भाजपा की रणनीति पर कांग्रेस भी बराबर नजर जमाए हुए है। मोदी के राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय होने पर उनको टक्कर देने के लिए मीडिया में गुजरात के जानकार नेता का होना आवश्यक है। कांग्रेस ने उसकी भी तैयारियां शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि पूर्व नेता विपक्ष शक्तिसिंह गोहिल तथा प्रदेश अध्यक्ष पद से हटने पर अर्जुन मोढवाडिया को भी दिल्ली ले जाया जा सकता है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।