विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान का वीजा न मिलने से अनुपम खेर निराश, बासित बोले- नहीं मिली अर्जी

By Sachin MishraEdited By:
Published: Tue, 02 Feb 2016 10:55 AM (IST)Updated: Tue, 02 Feb 2016 01:46 PM (IST)

पाकिस्तान ने बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर को वीजा देने से इंकार कर दिया है। वहीं, अनुपम खेर ने कहा है ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। हाल ही में जयपुर लिट्रेचर फेस्टिवल में हिस्सा लेकर लौटे अनुपम खेर को पाकिस्तान ने वीजा नहीं दिया है। अनुपम खेर को कराची में पांच फरवरी को होने जा रहे कराची लिट्रेचर फेस्टिवल में शामिल होने के लिए बुलाया गया था।

खबरों के अनुसार, इस लिट्रेचर फेस्टिवल में भारत के 18 लोगों को निमंत्रण भेजा गया था जिनमें से अनुपम खेर भी थे। जिन्हें निमंत्रण मिला था उनमें से 17 को तो कराची जाने के लिए वीजा मिल गया, लेकिन अनुपम खेर को नहीं मिला।

इस संबंध में आज अनुपम खेर ने कहा है कि 18 में से 17 प्रतिभागियों को वीजा दे दिया गया, लेकिन मुझे नहीं मिला इस बात से मैं काफी निराश हूं।

वहीं, पाकिस्तान उच्चायोग ने कहा है कि उन्हें अनुपम खेर की तरफ से वीजा के लिए कोई आवेदन नहीं मिला है।

इस बीच, पूर्व गृह सचिव आरके सिंह ने कहा कि अनुपम खेर को वीजा नहीं देना पाकिस्तान की तरफ से विरोधाभासी संकेत दे रहा है।

पढ़ेंः अनुपम खेर को पद्म अवार्ड दिए जाने पर कादर खान ने उठाए सवाल!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।