यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
देखें वीडियो: नवसारी में लोक गायक पर हुई पैसों की बारिश, उड़ाए गए 40 लाख
नवसारी में आयोजित एक संगीत कार्यक्रम में एक लोक सिंगर के ऊपर लाखों रुपयों की बारिश की गई है।

नवसारी, एएनआई, जेेएनएन। नोटबंदी के बाद जहां जनता एटीएम और बैंकों के चक्कर काट रही हैं और जांच एजेंसियां देशभर में काली कमाई के खिलाफ छापेमारी कर काले धन का पर्दाफाश कर रही हैं। ऐसे वक्त में गुजरात के नवसारी में पैसों के बारिश की जा रही है।
जी हां नवसारी में ओयोजित एक संगीत कार्यक्रम में एक लोक सिंगर के ऊपर लाखों रुपयों की बारिश करने का एक वीडियो सामने आया है। खबर है कि इस कार्यक्रम में 10 और 20 की करंसी में करीब 40 लाख रुपये एक लोक सिंगर पर उड़ाए गए हैं। इस वीडियों में साफ देखा जा सकता है कि पैसे उडा़ने में सिर्फ पुरुष ही नहीं बल्कि महिलाएं भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं।
देखें वीडियो
Approximately Rs 40 Lakhs (in Rs 10 & Rs 20 notes) showered on folk singers in a musical event in Navsari, Gujarat pic.twitter.com/Z7xByQ1toL
— ANI (@ANI_news) December 26, 2016
नोटबंदी के 6 दिनों बाद ही कर्नाटक कोऑपरेटिव बैंकों में 500 करोड़ रुपये
गुजरात के भजियावाला ने 700 लोगों की मदद से कालेधन को करवाया सफेद

