विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जबरन 800 लोगों को इस्लाम कबूल करवाया, दो युवक गिरफ्तार

By Atul GuptaEdited By:
Updated: Sun, 24 Jul 2016 09:26 AM (IST)

ये युवक कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों या जेल में सजायाफ्ता कैदियों की आर्थिक या कानूनी मदद करके इन्हें इस्लाम कबूल करने के लिए कहते थे।

News Article Hero Image

मुंबई। विवादित धर्म उपदेशक जाकिर नाइक को लेकर एक के बाद एक कई खुलासे होते जा रहे हैं। शनिवार को एटीएस ने मुंबई के दो अलग-अलग इलाकों से दो युवक रिजवान खान और अरशीद कुरैशी को गिरफ्तार किया है जिनपर करीब 800 लोगों को जबरन इस्लाम धर्म कबूल करवाने का आरोप है। ये दोनों युवक जाकिर नाइक की संस्था इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन से जुड़े हुए हैं।

एटीएस ने पूछताछ और तलाशी के दौरान रिजवान खान के घर से शादी के कई सर्टिफिकेट बरामद किए हैं जिससे पता चलता है कि उसने करीब 800 लोगों को इस्लाम कबूल करवाया है जोकि पहले हिंदू या ईसाई थे।

सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में रिजवान ने कहा है कि वो एक मैरेज ब्यूरो चलाता है और उसने किसी को भी जबरदस्ती मुसलमान नहीं बनाया है। मगर जांच में पता चला है कि ये युवक बड़े स्तर पर लोगों के धर्म परिवर्तन करवाने का काम किया करते थे।

जांच अधिकारी के मुताबिक ये युवक कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों या जेल में सजायाफ्ता कैदियों की आर्थिक या कानूनी मदद करके इन्हें इस्लाम कबूल करने के लिए कहते थे।

पढ़ें- मेरी बेटी को जबरन इस्लाम कबूल करवाया गया: केरल से लापता लड़की की मां