विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भ्रष्टाचार पर पीएम का तर्क बेतुका : जेटली

By Edited By:
Updated: Fri, 03 Jan 2014 04:16 PM (IST)

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के संवाददाता सम्मेलन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने कहा कि भ्रष्टाचार पर पीएम क ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के संवाददाता सम्मेलन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने कहा कि भ्रष्टाचार पर पीएम का तर्क बिल्कुल ही बेतुका था। उन्होंने आरोप लगाया कि खुद प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार रोकने में पूरी तरह से नाकाम रहे। उनकी सरकार पर भ्रष्टाचार के सबसे अधिक आरोप लगे। इतना ही नही यूपीए सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह से विफल रही।

जेटली ने कहा कि मनमोहन सरकार के कार्यकाल में बेरोजगारी बेतहासा बढ़ी। पीएम ने खुद ही अपने कार्यकाल की नाकामियां कबूल की है। जेटली ने कहा कि प्रधानमंत्री को आत्म निरीक्षण करना चाहिए।

पढ़ें: दिल्ली में मुफ्त पानी पर जेटली ने उठाया सवाल

अरुण जेटली ने पीएम पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक अर्थशास्त्री होते हुए भी वह महंगाई रोक नहीं पाए। संवाददाता सम्मेलन के दौरान पीएम अपने पक्ष में तर्क ढूंढते नजर आए।

इसी दौरान भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जमकर हमले किए। पीएम ने कहा कि मोदी का प्रधानमंत्री बनना देश के अच्छा नहीं होगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर