विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

"केजरी-किरण दोनों मेरे कार्यकर्ता, सीएम कोई बने अच्‍छी बात"

By Jagran News NetworkEdited By:
Updated: Sun, 25 Jan 2015 02:14 PM (IST)

भ्रष्‍टाचार के खिलाफ मुहिम चलाकर जन लोकपाल की मांग करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता अन्‍ना हजारे ने आज दिल्‍ली में होने वाले विधानसभा चुनाव पर बोलते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल और किरण बेदी दोनों हमारे कार्यकर्ता हैं। कोई भी मुख्‍यमंत्री बन जाए अच्‍छी बात है।

News Article Hero Image

मुंबई। भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाकर जन लोकपाल की मांग करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने आज दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव पर बोलते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल और किरण बेदी दोनों हमारे कार्यकर्ता हैं। कोई भी मुख्यमंत्री बन जाए अच्छी बात है।

आपको बता दें कि राजनीति में कदम रखने के बारे में पूछे जाने पर अन्ना हजारे ने कहा था कि वह सियासी गंदगी से दूर रहना चाहते हैं। हजारे ने यह भी कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद वह जन लोकपाल के मुद्दे पर अपने आंदोलन की अगली दिशा तय करेंगे। उस आंदोलन में कौन लोग होंगे? इस सवाल के जवाब में अन्ना ने कहा कि यह हमलोग बाद में तय करेंगे।

उल्लेखनीय है कि इंडिया अगेंस्ट करप्शन अभियान में किरण बेदी और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल दोनों शामिल थे। तब बेदी और हजारे दोनों ने आम आदमी पार्टी बनाने के केजरीवाल के कदम का विरोध किया था, लेकिन अब किरण बेदी ने भी राजनीति ज्वाइन कर लिया है। बेदी को भाजपा ने दिल्ली अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है।

पढ़ें - संजय सिंह ने कहा, 'मोदी केंद्र में रहें, केजरी दिल्ली में'

पढ़ें - भाजपा ने खोला सेल्फी स्टोर, पीएम मोदी के संग ले सकते हैं सेल्फी