विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केजरीवाल को वायरल इंफेक्शन, आराम की सलाह

By Jagran News NetworkEdited By:
Updated: Thu, 12 Feb 2015 09:56 PM (IST)

दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले ही अर¨वद केजरीवाल का स्वास्थ्य बुरी तरह से बिगड़ गया है। केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद का बाकी समय कौशांबी के गिरनार टावर के फ्लैट में आराम कर बिताया। इस दौरान उनके समर्थकों व मीडिया

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले ही अर¨वद केजरीवाल का स्वास्थ्य बुरी तरह से बिगड़ गया है। केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद का बाकी समय कौशांबी के गिरनार टावर के फ्लैट में आराम कर बिताया। इस दौरान उनके समर्थकों व मीडिया की भारी भीड़ जुटी रही।

पारिवारिक चिकित्सक डा. विपिन मित्तल ने बताया कि केजरीवाल को वायरल इंफेक्शन के लक्षण हैं। उनका शुगर लेवल बढ़ा हुआ है। केजरीवाल ने कई महीने पहले शुगर जांच करवाई थी। उस वक्त भी शुगर लेवल 170 के पार दर्ज हुआ था। डॉक्टरों के अनुसार थकावट के चलते केजरीवाल को आराम की सख्त आवश्यकता है। डॉ. मित्तल ने बताया कि केजरीवाल का पूरा रूटीन बीते कई माह से बिगड़ गया है। वह न तो नाश्ता समय से ले पा रहे हैं और न ही दोपहर का भोजन व रात का खाना।

खानपान का रूटीन ठीक न होने और आराम न मिलने से उनको थकान भी अधिक हो रही है। लंबी खांसी व अस्थमा के कारण उनके गले में जकड़न बढ़ जाती है। लगातार जनसभाओं व बैठकों में अधिक बोलने व गले में खिंचाव के बाद कफ ने उनकी तकलीफ और बढ़ा दी है। डॉक्टर ने बताया कि केजरीवाल फिलहाल आराम का सहारा ले रहे हैं।

बृहस्पतिवार को केजरीवाल से मिलने के लिए दयानंद विहार के एसडीएवी स्कूल के बच्चे पहुंचे। हालांकि बीमार होने के कारण वह नहीं मिल सके। मुजफ्फर नगर से आए अफताब आलम दो दिन आने के बाद भी नहीं मिल सके।

पलवल से आए चंद्रभान आर्य ने बताया कि वह खेती करते हैं आप के पुराने सदस्य हैं और लगातार पार्टी व केजरीवाल के लिए काम करते रहे हैं। गुरुवार की सुबह करीब सवा नौ बजे केजरीवाल दिल्ली को निकले थे और करीब सवा ग्यारह बजे दिल्ली से लौट आए।

पढ़ें - दिल्ली सरकार में सिसोदिया बनेंगे उप मुख्यमंत्री!

पढ़ें - इन दिग्गजों के बल पर 'आप' ने जीती दिल्ली की जंग

पढ़ें - ...तो 'शांति भूषण' ने इसलिए नहीं दी 'केजरी' को बधाई