विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कहीं यह बयान केजरीवाल को मुश्किल में न डाल दे

By Edited By:
Published: Tue, 22 Apr 2014 10:19 AM (IST)Updated: Tue, 22 Apr 2014 10:58 AM (IST)

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के एक बयान पर सियासी बवाल मच सकता है। अमेठी से पार्टी प्रत्याशी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

अमेठी। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के एक बयान पर सियासी बवाल मच सकता है। अमेठी से पार्टी प्रत्याशी कुमार विश्वास के पक्ष में रैली करते हुए केजरीवाल ने लोगों से कहा, विरोधी दल आपको पैसों का लालच देंगे। यह आपकी ही मेहनत की कमाई है, जिसे 2जी और सीडब्ल्यूजी घोटालों के जरिए लूटा गया। वो जो भी दे रहे हैं, ले लो.. साड़ी, कंबल, सब ले लो, लेकिन वोट 'झाड़ू' को देना।

केजरीवाल ने यहां के रानीगंज इलाके के शुक्ला बाजार क्षेत्र में यह बात कही। केजरीवाल दो दिन से रोड शो कर रहे हैं। कुमार विश्वास यहां कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को चुनौती दे रहे हैं।

मोदी-गांधी में डील है

केजरीवाल ने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा के पीएम प्रत्याशी नरेंद्र मोदी की गांधी परिवार के साथ डील हो गई है। यही कारण है कि मोदी ने सत्ता में आने पर सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ड वाड्रा पर कार्रवाई नहीं करने का फैसला किया है। भाजपा-कांग्रेस दोनों मिले हुए हैं।

उन्होंने कहा, भाजपा मुझ पर हमला बोल रही है और कांग्रेस के निशाने पर कुमार विश्वास है, लेकिन कभी आपने सुना कि कांग्रेस ने कभी मोदी पर हमला बोला हो, या भाजपा ने गांधी परिवार के खिलाफ कुछ कहा हो। इनकी मिलीभगत है।

कुमार विश्वास के लिए वोट मांगते हुए केजरीवाल ने कहा, चुनाव के बाद राहुल गांधी कभी अमेठी नहीं आएंगे और भाजपा की प्रत्याशी स्मृति ईरानी सीरियल बनाने लग जाएंगी, लेकिन कुमार आपके बीच में रहेंगे।

पढ़ें: चुनाव से ज्यादा दिलचस्प विरासत की जंग

पढ़ें: बेटे की हार का डर सता रहा सोनिया को : अरविंद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।