यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
केजरीवाल पर सीआइए का हाथ : सिंहल
वाराणसी [जासं]। विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक अशोक सिंहल शनिवार को आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल पर जमकर बरसे। बोले, केजरीवाल के पीछे अमेरिका ...और पढ़ें

वाराणसी [जासं]। विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक अशोक सिंहल शनिवार को आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल पर जमकर बरसे। बोले, केजरीवाल के पीछे अमेरिका का फोर्ड फाउंडेशन और उसकी सहायक गुप्तचर एजेंसी सीआइए का बहुत बड़ा हाथ है।
भेलूपुर के जवाहर नगर कॉलोनी स्थित रूंगटा हाऊस में मीडिया से मुखातिब सिंहल ने कहा कि सिविल सोसायटी के नाम से केजरीवाल और उनके साथी अपनी-अपनी मांगों को लेकर संघर्ष करते रहे हैं। सिविल एक्टिविस्ट या सिविल सोसायटी के सदस्य एक व्यापक संगठन वर्ड सोशल फोरम के अंग हैं। वर्ड सोशल फोरम का गठन कम्युनिस्ट रूस के पतन के बाद 1990 के दशक में उन वामपंथी विचारकों के माध्यम से जोर पकड़ा जिनका विश्वव्यापी नेतृत्व कम्युनिज्म को छोड़ चुका था। केजरीवाल के भ्रष्टाचार मुक्त भारत के नारे की झलक आज तक उनके व्यक्तिगत व्यवहार में नहीं दिखी। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक संप्रभुता संपन्न शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में खड़ा हो सकता है। यही देश की मांग भी है। देश के संत मोदी के साथ हैं। इसलिए विहिप भी नमो के साथ है।

