विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ओपिनियन पोल: यूपी में BJP को बहुमत का अनुमान, अखिलेश सबसे लोकप्रिय चेहरा

By Sachin BajpaiEdited By:
Updated: Thu, 05 Jan 2017 01:20 PM (IST)

ओपिनियन पोल में यूपी में भाजपा को बहुमत का अनुमान जताया गया है। यह ओपिनियन पोल एबीपी न्यूज-लोकनीति और सीएसडीएस द्वारा कराया गया है। इसमें बतौर सीएम अखिलेश यादव सबसे लोकप्रिय चेहरा हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, एजेंसी। इंडिया टुडे-एक्सिस के चुनाव पूर्व ओपीनियन पोल में उत्तर प्रदेश में भाजपा को स्पष्ट बहुमत का अनुमान जताया गया है। सर्वे 12 से 24 दिसंबर के बीच किया गया था। पोल में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी को भारी नुकसान की संभावना बताई गई है।

पार्टी - संभावित सीटें

भाजपा - 206 से 216
सपा - 92 से 97
बसपा - 79 से 85
कांग्रेस - 5 से 9
अन्य - 7 से 11

उत्तराखंड में भी भाजपा आगे

उत्तराखंड से भी भाजपा के लिए अच्छी खबर है। एबीपी न्यूज-लोकनीति-सीएसडीएस के सर्वेक्षण के मुताबिक राज्य में भाजपा आगे है। सर्वे में भाजपा को 35 से 43 तो सत्तारूढ़ कांग्रेस को 22 से 30 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। यह सर्वे पांच से 12 दिसंबर के बीच कराया गया था।

पार्टी - संभावित सीटें

भाजपा - 35-43
कांग्रेस - 22-30
अन्य - 05

पंजाब में चौंकाने वाले परिणाम

पंजाब में एबीपी न्यूज-लोकनीति-सीएसडीएस के सर्वे की मानें तो यहां चौकाने वाले चुनाव परिणाम सामने आ सकते हैं। अकाली-भाजपा गठबंधन को 50-58 सीटें मिलने की संभावना है। उसे कड़ी टक्कर दे रही कांग्रेस को 41-49 सीटें मिल सकती हैं। आम आदमी पार्टी (आप) को 12 से 18 सीटों पर ही संतोष करना पड़ सकता है। यह सर्वे 10 से 18 दिसंबर के बीच कराया गया था।

पार्टी - संभावित सीटें

भाजपा - 50-58
कांग्रेस - 41-49
आप - 12-18
अन्य - 00-05

चुनाव आयोग की ओर से उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के विधानसभा चुनाव तारीखों की घोषणा के साथ ही राजनीतिक समर का बिगुल बज उठा है। अब चार फरवरी से आठ मार्च के बीच इन पांच राज्यों के 16 करोड़ से अधिक मतदाता 690 सीटों पर अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। उत्तर प्रदेश में सात चरण के मतदान 11 फरवरी से शुरू हो कर आठ मार्च तक चलेंगे।

ये भी पढ़ें पंजाब में अकाली दल व भाजपा के गठबंधन को बढ़त : पोल

उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव 2017, कुल सीटें: 403

एबीपी न्यूज-लोकनीति और सीएसडीएस इंडिया टुडे व एक्सिस

भाजपा 206-216 129-139

सपा 92-97 141-151

बसपा 79-85 93-103

कांग्रेस 05-09 13-19

ये भी पढ़ें ओपिनियन पोल: उत्तराखंड में बनेगी भाजपा की सरकार

तीन राज्यों में भाजपा का प्रदर्शन

(एबीपी न्यूज-लोकनीति और सीएसडीएस के मुताबिक)

उत्तरप्रदेश: 148-158 सीट

पंजाब : 50-58 सीट

उत्तराखंड: 35-43 सीट