विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्‍ली में चुनाव फरवरी मध्‍य में संभव, घोषणा इसी हफ्ते

By Sanjay BhardwajEdited By:
Updated: Mon, 05 Jan 2015 11:44 AM (IST)

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का एलान इस हफ्ते संभव है। उम्मीद जताई जा रही है कि फरवरी में एक चरण में विधानसभा के चुनाव कराए जा सकते हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली।दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का एलान इस हफ्ते संभव है। उम्मीद जताई जा रही है कि फरवरी में एक चरण में विधानसभा के चुनाव कराए जा सकते हैं।

गौरतलब है कि लगभग एक वर्ष से दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लागू है। इससे पूर्व 49 दिनों के लिए आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर शासन किया था। उनके इस्तीफा देने के बाद से ही दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगा है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव का रास्ता साफ होने के बाद से ही सभी राजनीतिक पार्टियों ने इसके लिए कमर कस ली है। तीनों प्रमुख दल भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने इसके लिए चुनाव प्रचार भी तेज कर दिया है।

आप ने सबसे पहले अपने सभी प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। वहीं कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। भाजपा ने अभी इस बारे में अपने पत्ते नहीं खोले हैं। माना जा रहा है कि भाजपा डाक्टर हर्षवर्धन को केंद्र में रखकर ही दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। लेकिन अभी तक पार्टी की ओर से इस बाबत कोई खुलासा नहीं किया गया है।

पढ़ें : दिल्ली में बूथ प्रबंधन में जुटी भाजपा

पढ़ें : गुटबाजी के बीच चुनावी मोर्चे पर अकेले लवली