विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किरण बेदी के चुनाव कार्यालय पर हमला, 11 लोग घायल

By manoj yadavEdited By:
Updated: Tue, 03 Feb 2015 07:56 AM (IST)

दिल्ली विधानसभा चुनाव में जुबानी जंग अब हिंसा का रूप लेती जा रही है। भारतीय जनता पार्टी की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी के दफ्तर पर हमला हुआ है। खबर है कि किरण बेदी के दफ्तर पर वकीलों ने हमला किया है। हमलावर किरण बेदी के खिलाफ नारे लगाते

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में जुबानी जंग अब हिंसा का रूप लेती जा रही है। भारतीय जनता पार्टी की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी के दफ्तर पर हमला हुआ है। खबर है कि किरण बेदी के दफ्तर पर वकीलों ने हमला किया है। हमलावर किरण बेदी के खिलाफ नारे लगाते हुए आए थे। उनकी भाजपा कार्यकर्ताओं से झड़प भी हुई। हमले में 11 लोग घायल हो गए हैं। इसकी जानकारी स्वयं किरण बेदी ने ट्वीट कर दी।

हमले में घायल हरी नाम के व्यक्ति ने बताया कि हम कार्यालय के बाहर रोड पर खड़े थे। उसी समय तकरीबन 200-250 लोग काली कोट पहने हुए आए और बोले कि तुम लोग आम आदमी के खिलाफ हो।

इस घटना पर बात करते हुए किरण बेदी ने कहा कि यह घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। क्या इस तरह से चुनाव लडे़ जाते हैं? इसीलिए सभ्य आदमी राजनीति में आने से परहेज करता है। किरण बेदी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। घटना की सीसीटीवी फूटेज को पुलिस उपलब्ध करा दी गई है। घायलों के बयान भी दर्ज करा दिए गए हैं। पुलिस घटना की जांच करके शीघ्र सच सामने लाने का प्रयास करेगी।

गौरतलब है कि किरण बेदी दिल्ली के कृष्णानगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। यहीं पर बेदी का चुनाव कार्यालय भी है। सोमवार शाम कुछ लोग बेदी के खिलाफ नारे लगाते हुए यहां आए। उनकी भाजपा कार्यकर्ताओं से तगड़ी झड़प हो गई। इस झड़प में 11 लोगों के घायल होने की खबर है। हालांकि चुनावी सभा को समाप्त करके किरण बेदी घायलों का हालचाल लेने के लिए अस्पताल पहुंच गई हैं।

पढ़ेंः किरण बेदी इमानदार, लेकिन गलत हाथों का मोहरा बनी: केजरीवाल

पढ़ेंः बेदी के चुनाव मैनेजर ने सुबह दिया इस्तीफा, शाम को वापस