विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नीतीश के फर्जी फेसबुक एकाउंट से मोदी पर वार

By Edited By:
Published: Fri, 01 Nov 2013 08:58 AM (IST)Updated: Fri, 01 Nov 2013 09:02 AM (IST)

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर जाली फेसबुक एकाउंट के जरिए नरेंद्र मोदी से दो-दो हाथ जारी है। जदयू के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

एसए शाद, पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर जाली फेसबुक एकाउंट के जरिए नरेंद्र मोदी से दो-दो हाथ जारी है। जदयू के वरिष्ठ नेता संजय झा ने इसे गंभीर अपराध करार देते हुए कहा कि यह किसी की जानबूझ कर की गई शरारत है।

मोदी-नीतीश की जुबानी जंग

मुजफ्फरनगर में इसी प्रकार से सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल कर लोगों को भड़काया गया। हम इसकी शिकायत साइबर क्त्राइम सेल में दर्ज कराएंगे। इस नकली एकाउंट पर नीतीश कुमार के पोस्ट पिछले कुछ दिनों से नियमित रूप से सामने आने लगे हैं। हुंकार रैली के बाद तो इसमें और अधिक तेजी देखी जा रही है। हुंकार रैली में नरेंद्र मोदी के भाषण का उनका राजगीर में दिया गया बिन्दुवार जवाब दो ही दिनों में काफी 'लाइक' बटोर चुका है।

इंडियन मुजाहिद्दीन की हिट लिस्ट में टॉप पर हैं नमो

नरेंद्र मोदी के इतिहास ज्ञान पर प्रश्न उठाते हुए यह पोस्ट 'मोदी को इतिहास के एक गुरू की क्यों जरूरत?' शीर्षक से आया है। रैली में भीड़ के बड़े-बड़े दावों के जवाब में गांधी मैदान में भीड़ की तीन तस्वीरें सोशल मीडिया से कनेक्ट लोगों को खुद फैसला लेने के लिए डाली गई हैं। ये तस्वीरें उनकी अधिकार रैली, लालू प्रसाद की परिवर्तन रैली और नरेंद्र मोदी की हुंकार रैली की हैं।

हुंकार रैली में हुए बम धमाकों एवं आइबी के अलर्ट को लेकर उठे विवाद पर भी इस नकली फेसबुक एकाउंट पर गुजरात सरकार एवं भाजपा को जवाब दिया गया है। टाइम्स आफ इंडिया की एक कटिंग लगाते हुए कहा गया है मई में ही आइबी ने गुजरात सरकार को सतर्क किया था उनकी रैली में एक 'सैफरान आउफिट' गड़बड़ी मचा सकती है। इस इनपुट को गुजरात सरकार ने बिहार सरकार से छुपा लिया। वैसे, पेपर कटिंग अनेक हैं। गांधी मैदान में दशहरा में रावण वध कार्यक्त्रम के उद्घाटन की भी एक तस्वीर है जिसमें अन्य लोगों के साथ भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष भी नजर आ रहीं हैं।

दिलचस्प यह है कि इस नकली एकाउंट को कई नेता भी असली समझ रहे हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी के पीआरओ तो लगातार अपने कमेंट दर्ज कर रहे हैं। संजय झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किसी के संबंध में ऐसी भाषा का इस्तेमाल ही नहीं कर सकते, जैसी इस नकली एकाउंट में की जा रही है। उनके असली फेसबुक एकांउट को 'लो प्रोफाइल' रखा गया है। इसे अब तक 25 हजार से कुछ अधिक लाइक मिले हैं, जबकि नकली एकाउंट को 70 हजार के करीब लाइक है।

वहीं, देखा जाए तो नरेंद्र मोदी के फेसबुक को करीब 16 लाख का लाइक हासिल है। हाल के एक सर्वे के अनुसार, नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता फेसबुक पर 17 प्रतिशत घटी है। फिर भी नेताओं में वे नंबर वन हैं। प्रधानमंत्री डा.मनमोहन दूसरे स्थान पर हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।