विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मछुआरों पर हमलों से नाराज जया ने पीएम को पत्र लिखा

By Edited By:
Updated: Tue, 31 Dec 2013 07:35 PM (IST)

भारतीय मछुआरों पर हमले रोकने के लिए तमिलनाडु ने केंद्र सरकार से श्रीलंकाई सरकार पर दबाव बनाने को कहा है। तमिलनाडु ने कहा कि इन हमलों से दोनों देशों के मछुआरा समुदाय के बीच प्रस्तावित वार्ता के लिए सौहार्दपूर्ण माहौल नहीं बन पाएगा।

News Article Hero Image

चेन्नई। भारतीय मछुआरों पर हमले रोकने के लिए तमिलनाडु ने केंद्र सरकार से श्रीलंकाई सरकार पर दबाव बनाने को कहा है। तमिलनाडु ने कहा कि इन हमलों से दोनों देशों के मछुआरा समुदाय के बीच प्रस्तावित वार्ता के लिए सौहार्दपूर्ण माहौल नहीं बन पाएगा।

मुख्यमंत्री जयललिता ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बताया कि ऐसे समय में जब उनकी सरकार भारत-श्रीलंका के मछुआरों के बीच वार्ता के लिए समझौताकारी रवैया अपना रही है। यह दुखद है कि हमारे मछुआरों पर लगातार हमले हो रहे हैं और उन्हें अगवा किया जा रहा है। जयललिता ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में भारत सरकार से सख्त रुख अपना कर श्रीलंकाई सरकार पर हमले एवं गिरफ्तारियां रोकने का दबाव बनाने का आग्रह किया है। पत्र में जया ने कहा कि कई संयुक्त बयान जारी करने के बाद भी श्रीलंका बेकसूर भारतीय मछुआरों को निशाना बना रहा है। गौरतलब है कि पिछले दो दिनों में ही श्रीलंकाई नौसेना ने 36 भारतीय मछुआरों को अपहृत कर लिया है।

मोदी की जयललिता की चुनौती, तमिलनाडु करे देश का नेतृत्व

बिना दस्तावेज पहुंचे चार श्रीलंकाई नागरिक पकड़े

रामेश्वरम। भारतीय नौसेना ने बिना उचित दस्तावेजों के देश में दाखिल होने वाले चार श्रीलंकाई मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें तीन एक ही परिवार के हैं। उनकी नाव भी जब्त कर ली गई है। धनुषकोडि तट पर नाव से उतरते समय उन्हें गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान निर्मलन, पत्नी निशानधीनी, एक वर्षीय बेटा डिक्सन और नाविक कंधासामी के रूप में की गई है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर