विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आजम खां की पांच भैंसों को वीआइपी ट्रीटमेंट

By Edited By:
Updated: Fri, 22 Aug 2014 07:52 AM (IST)

प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां अक्सर ही चर्चा में रहते हैं। कभी अपनी तल्ख बयानबाजी तथा कभी अपनी भैंसों के कारण। आजम खां की भैंसों को कल सहारनपुर में पुलिस ने वीआईपी ट्रीटमेंट दिया। थाना में उनकी खूब आवभगत की गई।

News Article Hero Image

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां अक्सर ही चर्चा में रहते हैं। कभी अपनी तल्ख बयानबाजी तथा कभी अपनी भैंसों के कारण। आजम खां की भैंसों को कल सहारनपुर में पुलिस ने वीआईपी ट्रीटमेंट दिया। थाना में उनकी खूब आवभगत की गई।

पंजाब से आजम खां के लिए पांच भैंस खरीदी गई हैं, जिनको सहारनपुर के रास्ते ही रामपुर जाना था। कल रात पांचों भैंस हरियाणा के रास्ते उत्तर प्रदेश के बार्डर पर पहुंची। बार्डर से ही उत्तर प्रदेश पुलिस ने उस गाड़ी को एस्कार्ट किया जिसमें पांच भैंस लदी थीं। हूटर बजाते हुए पुलिस की गाड़ी भैंस के वाहन के आगे चल रही थी। इसके बाद गाड़ी गागलहेड़ी थाना पहुंची। जहां पर इन भैसों को उतारा गया। इसके बाद थाना के पुलिसकर्मी इनकी आवभगत में लग गये। इनको हरा चारा के साथ रोटी भी खिलाई गई।

भैंसों को मच्छर न काटे इसके लिए भी विशेष इंतजाम किए गए थे। गागलहेड़ी थाना का हर कर्मी इनके लिए कुछ न कुछ करने को बेताब था। एक ने तो इनके लिए दस किलो गुड़ की ही जुगाड़ कर लिया। आवभगत के बाद इनको तड़के रामपुर के लिए रवाना किया गया। सहारनपुर पुलिस की एक गाड़ी सायरन बजाते हुए भैसों को छोड़ने मुजफ्फरनगर की सीमा तक भी आई।

मुलायम पर आजम की आपत्तिजनक टिप्पणी

आजम खां से किनारा कर रहे हैं अफसर