विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाबा रामदेव बोले, मोदी हर मर्ज की दवा

By Edited By:
Updated: Sun, 12 Jan 2014 05:45 PM (IST)

पटना। योग गुरु बाबा रामदेव ने एक फिर से नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद की दावेदारी का समर्थन करते हुए रविवार को कहा कि मोदी हर मर्ज की दवा हैं। आज दे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना। योग गुरु बाबा रामदेव ने एक बार फिर से नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद की दावेदारी का समर्थन करते हुए रविवार को कहा कि मोदी हर मर्ज की दवा हैं। आज देश बेहाल है। लोग महंगाई, भ्रष्टाचार और लचर कानून व्यवस्था से परेशान हैं। पूरा देश बदलाव चाहता है, ऐसे में मोदी उनके पास एक बहुत अच्छे विकल्प के रूप में मौजूद हैं। बाबा रामदेव बक्सर जाने के दौरान पटना में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। रामदेव ब्रह्मंपुर के तेजपांडेपुर गांव में धर्म संसद में भाग लेने गए हैं।

पढ़ें: रामदेव ने सरकार पर हल्ला बोला

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर