विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

International Yoga Day: देशभर में योग दिवस की धूम

By Manish NegiEdited By:
Updated: Tue, 21 Jun 2016 01:37 PM (IST)

आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। इस मौके पर फरीदाबाद में बाबा रामदेव लोगों को योग की क्रियाएं सिखा रहे हैं।

News Article Hero Image

फरीदाबाद, (जेएनएन)। कभी एशिया का मैनचेस्टर कहे जाने वाली औद्योगिक नगरी फरीदाबाद अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियो में है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग गुरु स्वामी रामदेव की मौजूदगी मे बनने जा रहे विश्व रिकॉर्ड को लेकर विश्व के 177 देशो की नजर फरीदाबाद पर टिकी हुई हैं। यह वह देश है जिन्होने योग को अपनाया और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को मनाने का फैसला लिया है।

International Yoga Day: देश भर में योग कार्यक्रम में शामिल हुए लोग, देखें तस्वीरें

दिल्ली से सटे फरीदाबाद में फिलहाल योग कि क्रियाएं शुरू हो गई हैं। योगगुरु राम देव ने ओम के उच्चारण के साथ योग शुरू किया। यहां है कि यहां करीब एक लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। सेक्टर 12 स्थित मैदान की ड्रोन की निगरानी की जा रही है। पंतजलि योग ट्रस्ट के कार्यक्रम में 408 लोगों ने एक साथ शीर्षासन कर गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

योग के लिए लोगों में कितना उत्साह है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लोग तड़के 4 बजे से ही ग्राउंड में पहुंचने लगे हैं।

लोगों को योग कराने के लिए बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण भी मंच पर पहुंच चुके हैं। साथ ही केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर भी बाबा रामदेव के साथ मंच पर मौजूद हैं।

सुबह चार बजे से ही मैदान में लोगों का आना शुरू हो गया है। गाड़ियों की पार्किंग पूरी तरह से फुल हो चुकी है। बच्चे, बूढ़े और महिलाएं सुबह चार बजे से पहले ही योग करने के लिए घर से निकलने लगे।

राष्ट्रपति भवन में भी योग का आयोजन

नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में भी योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा 'आज पूरी दुनिया योग दिवस मना रही है। 177 देशों ने योग के समर्थन में प्रस्ताव पास किया।' राष्ट्रपति ने पीएम के उस बयान का भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा था कि योग को विश्व भर में पहचान दिलाई जाएगी। अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने योग के कई फायदे भी बताए।

मेरठ में नकवी

मेरठ में भी योग दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यहां केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और राजेंद्र अग्रवाल मौजूद हैं।

मुंबई में राज्यपाल कर रहे हैं योग

महाराष्ट्र के राज्यपाल सी विद्यासागर राव कई लोगों के साथ योग कर रहे हैं।

लखनऊ में योग करते हुए राजनाथ सिंह

केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री समृति इरानी ने भी किया योग


International Yoga Day: चंडीगढ़ में पीएम नरेंद्र मोदी, हुआ भव्य स्वागत

गरीब बच्चों के साथ योग करते स्वामी दीपांकर