विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केजरीवाल जज नहीं, जनता के नुमाइंदे : बादल

By Edited By:
Updated: Sun, 02 Feb 2014 07:36 AM (IST)

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंदर केजरीवाल के भ्रष्ट नेताओं की सूची जारी करने तथा बठिंडा से अकाली दल की सांसद को भी भ्रष्ट नेता बताने के सवाल पर मुख्यमंत् ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लुधियाना, जागरण संवाददाता। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंदर केजरीवाल के भ्रष्ट नेताओं की सूची जारी करने तथा बठिंडा से अकाली दल की सांसद को भी भ्रष्ट नेता बताने के सवाल पर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने केजरीवाल की कड़ी आलोचना की है। बादल ने कहा है कि अरविंदर केजरीवाल जज नहीं, वे जनता के नुमाइंदे हैं। इसलिए मर्यादा में रहकर ही उन्हें बोलना चाहिए।

मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल शनिवार को राहो रोड पर मुस्लिम समुदाय की रैली के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। राहुल गांधी के 84 के दंगों में कुछ कांग्रेसियों के शामिल होने के बयान पर बादल ने कहा कि राहुल गांधी को सब पता है इसलिए वे उन कांग्रेसियों के नाम सामने लाएं और आरोपियों को गिरफ्तार करवाएं। राहुल के प्रधानमंत्री की दावेदारी पर कहा कि राहुल सियासत में बच्चे हैं। उन्हें सरकार में किसी भी पद पर काम करने का अनुभव नहीं है, जबकि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को सीएम पद का अनुभव है। वह योग्य प्रशासक हैं। राहुल नहीं देश के प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी ही योग्य उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में एनडीए की सरकार ही आएगी और भ्रष्ट कांग्रेस के नेताओं से लोगों को छुटकारा मिल जाएगा। बादल ने एक बार फिर कांग्रेस पर औद्योगिक पैकेज देने में पंजाब से पक्षपात का आरोप लगाया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर