विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा विरोधी रैली में बादल भी हुए शामिल

By Edited By:
Published: Fri, 26 Sep 2014 07:57 AM (IST)Updated: Fri, 26 Sep 2014 09:17 AM (IST)

पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व. देवीलाल के जन्म शताब्दी समारोह के बहाने बृहस्पतिवार को जनता दल परिवार के पुराने दिग्गज कांग्रेस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जींद, राज्य ब्यूरो। पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व. देवीलाल के जन्म शताब्दी समारोह के बहाने बृहस्पतिवार को जनता दल परिवार के पुराने दिग्गज कांग्रेस से इतर इस बार भाजपा के खिलाफ एक मंच पर ताल ठोकते नजर आए। अपवाद केवल पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल रहे जिनका संबोधन स्व. देवीलाल को श्रृद्धांजलि देने व राज्य में चौटाला कर सरकार बननी चाहिए की अपील तक सीमित रहा।

पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के निमंत्रण पर पहुंचे दिग्गजों ने फिर से एकजुट होने की जरूरत बताते हुए अपना एजेंडा भी साफ कर दिया। रैली में सबसे मुखर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रहे। उन्होंने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि स्व. देवीलाल ने कांग्रेस विरोधी पार्टियों को एकजुट किया। जनता दल की सरकार बनाने में उनकी अहम भूमिका रही थी। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस तो नहीं रही पर भाजपा के पास सत्ता आने से चुनौती पैदा हो गई है। लोकसभा चुनाव में भ्रामक प्रचार के जरिए भाजपा ने सत्ता हासिल की है। अब सभी को एकजुट होकर इस सरकार को बदलना होगा।

नीतीश ने कहा कि जनता दल परिवार के सदस्य यदि एकजुट होंगे तो देश में नई राजनीति का शंखनाद होगा। भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी ने लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे बुजुर्ग नेताओं को किनारे कर दिया है। ऐसा करके भाजपा कौन सी परंपरा का निर्वाह कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि चीनी राष्ट्रपति के भारत में होने के बावजूद वहां की सेना हमारे देश में घुसपैठ कर रही है। अब मोदी का 56 इंच का सीना कहां गया।

जदयू अध्यक्ष शरद यादव ने किसानों व मजदूरों के एक छत्र राज के लिए पुराने साथियों को हाथ मिलाने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि नया भारत बनाने के लिए इसके बिना काम नहीं चलेगा। उन्होंने चौटाला परिवार पर आए संकट का जिक्र करते हुए उसे इससे बाहर निकालने के लिए भी एकजुट होना होगा। पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा ने कहा, देवीलाल ने किसानों की भलाई के लिए काम किया। जनता दल बनवाने में उनका बड़ा योगदान था। आज फिर जनता दल के पुराने परिवार को एकजुट होने की जरूरत है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल यादव ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ी जानी चाहिए। इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय चौटाला, सांसद दुष्यंत चौटाला, राष्ट्रीय सचिव अवतार सिंह भडाना, प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा, पूर्व राज्यसभा सदस्य संतोष भारती और सरदार त्रिलोचन सिंह ने भी देवीलाल की नीतियों का जिक्र करते हुए भाजपा और कांग्रेस पर हमला बोला।

पढ़े: बादल की फिसली जुबान, बोले- मोदी हारे तो बल्ले-बल्ले

प्रियंका ने की वरुण को हराने की अपील

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।