विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'नाजिम लाचरोई ही था ब्रसेल्स हवाई अड्डे पर दूसरा आत्मघाती हमलावर'

By Manish NegiEdited By:
Updated: Fri, 25 Mar 2016 09:35 PM (IST)

बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में हुए आतंकी हमले के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि ब्रसेल्स हवाई अड्डे पर दूसरा आत्मघाती हमलावर नाजिम लाचरोई ही था।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में हुए आतंकी हमले के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि ब्रसेल्स हवाई अड्डे पर दूसरा आत्मघाती हमलावर नाजिम लाचरोई ही था। समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक बेल्जियम के जांच दल ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि नाजिम लाचरोई अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इससे पहले बेल्जिमय मीडिया ने नाजिम की गिरफ्तारी का दावा किया था, लेकिन बाद में पुलिस ने साफ किया कि उसने नाजिम नहीं बल्कि किसी और शख्स को गिरफ्तार किया है। एयरपोर्ट पर हुए धमाके की सीसीटीवी फुटेज में नाजिम को देखा जा सकता है।

गौरतलब है कि ब्रसेल्स में मंगलवार को हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में करीब 35 लोगों की मौत हो गई थी जबंकि दो सौ के करीब लोग घायल हो गए थे। यह धमाके ब्रसेल्स एयरपोर्ट, मेट्रो स्टेशन पर हुए। इन धमाकों के बाद ब्रसेल्स एयरपोर्ट को बुधवार तक के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। वहीं मेट्रो सेवा भी पूरी तरह से रोक दी गई है।