यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बेंगलुरु: ब्वॉयफ्रेंड की हत्या के बाद महिला ने की खुदकुशी
ब्वॉयफ्रेंड की हत्या के बाद 32 वर्षीय महिला ने खुदकुशी कर ली। हत्या के आरोप में महिला के पति व ससुर को हिरासत में ले लिया गया है। ...और पढ़ें

बेंगलुरु (जेएनएन)। ब्वॉयफ्रेंड 34 वर्षीय वकील अमित केशवमूर्ति की हत्या के कुछ घंटो बाद ही उत्तरी बेंगलुरु लॉज में दो बच्चियों की मां, 32 वर्षीय श्रुति गौड़ा ने आत्महत्या कर ली। इस मामले में महिला के पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दक्षिण बेंगलुरु के कग्गालीपुरा में लैंड डेवलपर, 78 वर्षीय गोपालकृष्ण और उनके बेटे 33 वर्षीय राजेश गौडा को मर्डर मामले में पुलिस ने हिरासत में लिया। रेलवे गोल्लाहल्ली में पंचायत विकास अधिकारी राजेश गौडा की पत्नी श्रुति गौडा के साथ जब अमित कार में थे तभी उनपर गोली चलायी गयी।
यह भी पढ़ें: पत्नी को पड़ोसी से हो गया प्यार, पति रोड़ा बना तो प्रेमी ने मार डाला
रेलवे गोल्लाहल्ली में पंचायत डेवलपमेंट ऑफिसर के तौर पर कार्यरत श्रुति शुक्रवार को ऑफिस नहीं गयी। दोपहर 1.30 बजे श्रुति घर से सफेद रंग की कार में निकली और दसरहल्ली से अमित को लिया। पुलिस को संदेह है कि गोपालकृष्ण व राजेश दूसरी कार से उनका पीछा कर रहे थे। अपुष्ट सूत्रों के अनुसार, श्रुति के ससुर और पति ने कार में जीपीएस यूनिट लगा दिया था ताकि अमित को पकड़ा जा सके। श्रुति व अमित आचार्य ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट गए और रोड किनारे कार पार्क किया तभी अपने पिता के साथ राजेश ने उनपर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि गोपालकृष्ण ने अपने लाइसेंस वाले रिवॉल्वर का उपयोग किया पर यह अभी पता नहीं चला है कि दोनों में से किसने गोलियां चलाई। इसके बाद अमित को लेकर श्रुति हेसारघट्टा मेन रोड स्थित सप्तगिरी अस्पताल पहुंची जहां अमित को मृत करार दिया गया। इसके बाद श्रुति ने अपने परिजनों को फोन किया और बताया कि वह हेसारघट्टा मेन रोड स्थित नेसारा लॉज बुलाया। पर जब तक परिजन पहुंचे तब तक श्रुति ने खुदकुशी कर ली थी।
यह भी पढ़ें: बेडरूम में इन चीजों को किया नजरअंदाज तो पार्टनर का हो सकता है एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर
डीसीपी लभुराम ने बताया, ‘अमित के पिता व नेलमंगला के वकील केशवमूर्ति की शिकायतों के आधार पर हमने मर्डर केस रजिस्टर कर लिया। श्रुति के मामले में आत्महत्या का केस दर्ज किया है। इंवेस्टीगेशन के बाद ही हम हत्यारे के बारे में बता पाएंगे।‘ अपुष्ट खबरों के अनुसार, हाल में ही केशवमूर्ति जनता दल (एस) छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए थे।