विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दैनिक जागरण का भारत रक्षा पर्व

By Edited By:
Updated: Sat, 02 Aug 2014 11:51 AM (IST)

बहनों की बनाई गई राखियों को सरहद पर तैनात फौजी भाइयों तक पहुंचाने के लिए दैनिक जागरण द्वारा हर साल मनाए जाने वाले भारत रक्षा पर्व की शुरुआत इस बार 16 ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। बहनों की बनाई गई राखियों को सरहद पर तैनात फौजी भाइयों तक पहुंचाने के लिए दैनिक जागरण द्वारा हर साल मनाए जाने वाले भारत रक्षा पर्व की शुरुआत इस बार 16 जुलाई को कानपुर से हुई। 10 अगस्त तक चलने वाले भारतीय रक्षा रथ द्वारा जगह-जगह से राखियां एकत्र की जा रही हैं। इस अभियान के तहत दैनिक जागरण के सीइओ व प्रधान संपादक संजय गुप्त ने स्वयं जाकर रक्षा मंत्रालय में नौ सेना अध्यक्ष एडमिरल आर के धवन को जवानों के लिए राखियां भेंट की।

सीमा पर तैनात जवानों को समर्पित इस अभियान पर पेश है एक नजर:

10,98,193- अभियान के दौरान अब तक एकत्र की गई कुल राखियां।

4,97,357- एकत्र किए गए ग्रीटिंग कार्ड।

589- स्थानों पर भारत रक्षा रथ का किया गया स्वागत।

राखियां एकत्र करने के लिए भारत रक्षा रथ के लिए दो मार्ग तय किए गए हैं-

मार्ग एक: कानपुर, आगरा, अलीगढ़, बरेली हल्द्वानी, मुरादाबाद, मेरठ, देहरादून, नोएडा, हिसार, पानीपत, पटियाला, बठिंडा, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, पठानकोट, कांगड़ा, जम्मू।

मार्ग दो: कानपुर, लखनऊ, इलाहाबाद, वाराणसी, गोरखपुर, मुजफ्फरपुर, पटना, गया, रांची, जमशेदपुर, धनबाद, भागलपुर, सिलीगुड़ी।