विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केजरीवाल को बिन्नी का झटका, वापस लिया समर्थन

By Edited By:
Updated: Wed, 05 Feb 2014 12:46 PM (IST)

'आप' के पूर्व विधायक विनोद कुमार बिन्नी ने बुधवार को दिल्ली सरकार से समर्थन वापस ले लिया। बिन्नी ने उपराज्यपाल नजीब जंग को पत्र लिखकर अपने इस निर्णय क ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। 'आप' के पूर्व विधायक विनोद कुमार बिन्नी ने बुधवार को दिल्ली सरकार से समर्थन वापस ले लिया। बिन्नी ने उपराज्यपाल नजीब जंग को पत्र लिखकर अपने इस निर्णय की जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में पार्टी विरोधी बयान देने के आरोप में आम आदमी पार्टी [आप] ने विधायक विनोद कुमार बिन्नी को पार्टी से निकाल दिया गया था। दिल्ली विधान सभा चुनाव में बिन्नी लक्ष्मी नगर से विधायक चुने गए थे। हालांकि पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल से उनकी तू-तू मैं-मैं दिल्ली में सरकार गठन करने के समय भी हुई थी लेकिन तब मामले को निबटा लिया गया था। कुछ ही दिनों बाद फिर दोनों में वैचारिक मतभेद हुए और बिन्नी ने केजरीवाल को तानाशाह तक कह दिया।

पढ़े: 'आप' से निकाले गए बागी विधायक बिन्नी

बिन्नी के सामने बेबस टीम केजरी, नहीं दे पा रही सफाई

बिन्नी की फिर बगावत, केजरी को कहा झूठा

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर