विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्‍ली में भाजपा व आप ने झोंकी पूरी ताकत

By Bhupendra SinghEdited By:
Published: Fri, 06 Feb 2015 03:55 AM (IST)Updated: Fri, 06 Feb 2015 08:31 AM (IST)

दिल्ली विधानसभा के प्रतिष्ठा वाले चुनाव के लिए प्रचार का शोर गुरुवार शाम थम गया। भाजपा की मुख्यमंत्री पद की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा के प्रतिष्ठा वाले चुनाव के लिए प्रचार का शोर गुरुवार शाम थम गया। भाजपा की मुख्यमंत्री पद की प्रत्याशी किरण बेदी और आप नेता अरविंद केजरीवाल ने अंतिम घंटों में पूरी ताकत से जिताने की अपील की। प्रचार युद्ध में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने ओखला क्षेत्र में तो कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सुल्तानपुरी माजरा में वोट मांगे। अब कार्यकर्ताओं की फौज कॉलोनियों और बस्तियों में उतर गई है। घर-घर जाकर वोट मांगे जा रहे हैं। मतदान सात फरवरी को प्रात: आठ बजे से शाम छह बजे तक होगा। इस दौरान पड़ोसी प्रदेशों से लगने वाली सीमाओं पर कड़ी चौकसी रहेगी। मुख्य मुकाबला भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच माना जा रहा है।

चुनाव आयोग ने मतदान के दिन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। आयोग के अनुसार चुनाव के लिए करीब 95 हजार कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त करीब एक लाख से ज्यादा सुरक्षाकर्मी लगाए गए हैं। मतदान केंद्रों पर तीन स्तरीय सुरक्षा की व्यवस्था की गई है और इससे संबंधित जानकारी देने के लिए हेल्प डेस्क भी बनाया गया है। मतदान केंद्रों में मोबाइल प्रतिबंधित होगा। फोटो पहचान पत्र न होने की सूरत में मतदाता वोटर स्लिप की मदद से भी वोट डाल सकेंगे। मतदान के लिए शनिवार को दिल्ली के कार्यालयों, न्यायालयों व निजी संस्थानों में सवेतन अवकाश रहेगा। संयुक्त पुलिस आयुक्त एके सिंह ने बताया कि 741 संवेदनशील बूथों पर करीब 1300 माइक्रो ऑब्जर्वर लगाए गए हैं।

1500 से ज्यादा सभाएं हुईं

प्रचार के दौर में 1500 से ज्यादा छोटी-बड़ी सभाएं हुईं। प्रचार के अंतिम दिन जहां भाजपा ने करीब सौ सभाएं व रोड शो किए, तो भाजपा ने भी प्रचार क्षेत्र में उसे कड़ी टक्कर देते हुए करीब 100 छोटे-मंझोले आयोजन किए।

ग्लासगो टू लंदन टू नजफगढ़ पहुंची उम्मीद की मशाल

दिल्ली में बदलाव की राजनीति का समर्थन कर रहे ब्रिटेन में रहने वाले आप समर्थक एनआरआइ समूह ने उम्मीद की मशाल गुरुवार को अरविंद केजरीवाल को सौंपी। यह मशाल ग्लासगो से लंदन होते हुए दिल्ली पहुंची जहां से नजफगढ़ समेत दिल्ली के 11 विधानसभा क्षेत्रों में रैली के साथ निकाली गई। फ्लेम ऑफ होप नामक अप्रवासी भारतीयों की संस्था ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप का समर्थन के लिए यह मशाल रैली निकाली है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।