विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा के 5 सवाल, 'आप' ने कहा- खोदा पहाड़ निकली चुहिया

By manoj yadavEdited By:
Updated: Fri, 30 Jan 2015 09:13 AM (IST)

दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अब अपने अभियान को तेज कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने अरविंद केजरीवाल से पांच सवाल पूछे हैं। भाजपा की ओर से राजीव प्रताव रुडी ने अाम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से सवाल पूछते हुए कहा कि

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अब अपने अभियान को तेज कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने अरविंद केजरीवाल से पांच सवाल पूछे हैं। भाजपा की ओर से राजीव प्रताव रुडी ने अाम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से सवाल पूछते हुए कहा कि पांच फरवरी तक भाजपा की ओर से हर रोज पांच सवाल किए जाएंगे और हम उम्मीद करते हैं कि केजरवील उन सवालों का जवाब जरूर देंगे। हम जानते हैं कि चुनाव प्रचार के दौरान अरविंद केजरीवाल ने प्रदेश की जनता से झूठ बोला है और प्रदेशवासी उसका अब जवाब चाहते हैं।

भाजपा के सवाल

सवाल नंबर एक- अरविंद केजरीवाल ने प्रदेश की जनता से वादा किया था कि वे किसी के समर्थन से सरकार नहीं बनाएंगे, तो सरकार बनाने के लिए उन्होंने कांग्रेस से समर्थन क्यों लिया?

सवाल नंबर दो- अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि अगर वे सरकार में आए तो शीला दीक्षित के खिलाफ जांच करवाएंगे। अपना वादा पूरा नहीं किया।

सवाल नंबर तीन- उन्होंने कहा था कि उन्हें कोई सुरक्षा नहीं चाहिए। फिर उन्होंने सेक्योरिटी क्यों ली?

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए वे मेट्रो से गए, लेकिन काम करने के लिए उन्होंने एसयूवी का क्यों इस्तेमाल किया?

केजरीवाल कहते थे कि प्राइवेट जेट में यात्रा करना उनके सिद्धांतों के खिलाफ है, तो उन्होंने जेट में यात्रा क्यों की?

पढ़ेंः किरण बेदी को दिल्ली में हराना चाहते हैं भाजपा नेताः केजरीवाल

'आप' का जवाब

भारतीय जनता पार्टी की ओर किए गए इन सवालों का आप नेता योगेंद्र यादव ने दिया। आप नेता ने कहा कि खोदा पहाड़ निकली चुहिया। वो भी मरी हुई। उन्हें कुछ नए सवाल करने चाहिए थे। इससे यह जाहिर होता है कि भाजपा कितनी डरी हुई है और मामला गड़बड़ है। आप नेता ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि वे हर रोज पचास सवाल करें, न कि पांच सवाल। हम उन्हें सारे सवालों के जवाब देंगे। लेकिन सवाल नए हों, न कि पुराने। हम जिन सवालों का जवाब दे चुके हैं। हमसे वही सवाल किए जा रहे हैं। इससे यह स्पष्ट है कि भाजपा के अंदर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

योगेंद्र यादव ने कहा कि पहले तो बहस से भाग गए। अब वे घोषणा पत्र के स्थान पर विजन डॉक्यूमेंट ला रहे हैं। इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि भाजपा घबराई हुई है।

पढ़ेंः 'आप' का केवल एक लक्ष्य, कांग्रेस सत्ता में न आने पाएः राहुल गांधी

पढ़ेंः विपक्षी पार्टियां 'आप' कार्यकर्ताओं को दे रहीं लालच: केजरीवाल