यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आप नेता का विवादित बयान, कोठे भी खुलवा सकती है भाजपा
आम आदमी पार्टी नेता नवीन जयहिंद ने केंद्र शासित भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। भाजपा नेता के एक बयान की आलोचना करते हुए नवीन ने बुधवार को कह ...और पढ़ें

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी नेता नवीन जयहिंद ने केंद्र शासित भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। भाजपा नेता के एक बयान की आलोचना करते हुए नवीन ने बुधवार को कहा कि भाजपा जनता का समर्थन पाने के लिए कोठे भी खुलवा सकती है। हरियाणा में पार्टी संयोजक नवीन हाल ही पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी पद से इस्तीफा दे चुके हैं।
गौरतलब है कि चुनाव के दौरान भाजपा नेता ओपी धनखड़ ने अपने एक बयान में कहा था कि हरियाणा में यदि भाजपा की सरकार बनती है तो वो यहां के अविवाहित लड़कों के लिए बिहार से दुल्हन लेकर आएंगे। धनखड़ के इसी बयान की आलोचना करते हुए नवीन ने कहा कि ये तो ऐसे लोग हैं जो कि वोट के लिए हरियाणा में कोठे तक खुलवा सकते हैं।
हालांकि अभी तक नवीन के इस विवादित बयान पर पार्टी या भाजपा के किसी भी सदस्य ने कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं कि है।
पढ़ें: फैजाबाद: वरुण गांधी के प्रतिनिधि पर बम से हमला, मारे गए दो हमलावार

