विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जम्‍मू : भाजपा प्रत्याशी पर जानलेवा हमला

By Abhishake PandeyEdited By:
Updated: Sat, 20 Dec 2014 08:46 AM (IST)

नौशहरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार रविंद्र रैणा पर मतदान से पहले शुक्रवार रात लंबेड़ी गांव में कुछ अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान रैणा सहित तीन भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए। तीनों को उपजिला अस्पताल नौशहरा पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर रैणा को जीएमसी

News Article Hero Image

राजौरी/जम्मू । नौशहरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार रविंद्र रैणा पर मतदान से पहले शुक्रवार रात लंबेड़ी गांव में कुछ अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान रैणा सहित तीन भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए। तीनों को उपजिला अस्पताल नौशहरा पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर रैणा को जीएमसी अस्पताल जम्मू रेफर कर दिया गया। इस बीच, भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर पीडीपी पर हमले का आरोप लगाया। इस वारदात से क्षेत्र में तनाव है।

जानकारी के अनुसार देर शाम भाजपा उम्मीदवार रविंद्र रैणा लंबेड़ी गांव में घर-घर जाकर प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान काफी संख्या में अज्ञात लोगों ने रैणा से धक्का-मुक्की करने के बाद पथराव शुरू कर दिया। इससे भाजपा उम्मीदवार की गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा और रैणा के साथ अन्य दो कार्यकर्ता मंजीत और सुमित सिंह को भी चोटें आईं। दूसरे वाहन में मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत रविंद्र रैणा को हमलावरों से बचाकर स्थानीय अस्पताल पहुंचाया।

पढ़े - संसद में गोडसे की प्रतिमा लगाने की मांग