विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जनता को हमेशा मूर्ख नहीं बना सकती भाजपा

By Sachin kEdited By:
Updated: Wed, 01 Oct 2014 07:31 AM (IST)

कांग्रेस ने फिर आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूर्व संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार की उपलब्धियों को हड़पने में जुटी है और मोदी स ...और पढ़ें

News Article Hero Image

चेन्नई। कांग्रेस ने फिर आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूर्व संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार की उपलब्धियों को हड़पने में जुटी है और मोदी सरकार संप्रग की उपलब्धियों को अपना बताकर ढिंढोरा पीट रही है। लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को यहां कहा कि भाजपा ऐसे ओछे हथकंडों के सहारे हमेशा जनता को मूर्ख नहीं बना सकती।

पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे खड़गे ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) पिछली सरकार के काम और उपलब्धियों को जोर-शोर से नए कलेवर में पेश कर रही है। हम मार्केटिंग में विश्वास नहीं रखते जिसे भाजपा ने संप्रग सरकार के खिलाफ बखूबी इस्तेमाल किया और केंद्र की सत्ता पर काबिज हो गई।

उन्होंने कहा कि जनधन योजना, रक्षा और बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआइ) सीमा बढ़ाने का फैसला संप्रग कार्यकाल की नीतियां हैं।

पढ़ें: खड़गे ने कहा, पीएम भगवान हैं जो हमें कभी-कभीर ही दर्शन देंगे