Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी पर भड़की भाजपा

    By Rahul SharmaEdited By:
    Updated: Fri, 20 Jan 2017 02:54 AM (IST)

    दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ ही सत्येंद्र जैन की नियुक्ति मामले में प्रारंभिक रिपोर्ट दर्ज करने के बाद दिल्ली की सियासत गर्माने लगी है ...और पढ़ें

    प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी पर भड़की भाजपा
    प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी पर भड़की भाजपा

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआइ) द्वारा दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ ही स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की पुत्री सौम्या जैन की नियुक्ति मामले में प्रारंभिक रिपोर्ट दर्ज करने के बाद दिल्ली की सियासत गर्माने लगी है। इसे लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की थी। जिस पर भाजपा ने भी पलटवार किया है।

    दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी का कहना है कि सीबीआइ जांच के मुद्दे पर मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया के पीछे उनका भय है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 और 2015 के विधानसभा चुनाव केजरीवाल हमेशा यह कहते थे कि उनकी सरकार पारदर्शी होगी और हमेशा जनता की आलोचना का स्वागत करेगी। लेकिन, अब उनकी सरकार के भ्रष्टाचार सामने आने लगे हैं।

    दिल्ली विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता का कहना है कि सीबीआइ द्वारा उपमुख्यमंत्री के खिलाफ टॉक-टू-एके कार्यक्रम के संबंध में प्रारंभिक रिपोर्ट दर्ज किए जाने पर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री संभावित कार्रवाई से घबरा गए हैं। हर छोटी-बड़ी बात में प्रधानमंत्री के नाम को बिना सोचे समझे घसीटना उनकी राजनीतिक मजबूरी भी है।

    हाउस ऑफ कामंस में कश्मीर मुद्दा उठाने पर भारत ने लगाई ब्रिटेन को फटकार

    खबरें और भी