विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महंगाई कम करने का कहकर आई भाजपा ने बढाई महंगाई

By Kamal VermaEdited By:
Updated: Sun, 01 Feb 2015 06:32 PM (IST)

दिल्‍ली चुनाव में सबसे पहले प्रचार में उतरी आप के राष्‍ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी रैली को संबाेधित किया। अपने संबोधन में उन्‍होंने कहा कि भाजपा महंगाई कम करने का वादा कर सत्‍ता में आई थी। लेकिन सत्‍ता में आते ही चीजें महंगी हो गई हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही अब राजधानी का सियासी पारा भी लगातार बढ़ने लगा है। अब सभी पार्टियों के हाईकमान खुलकर मैदान में एक दूसरे के सामने आ गए हैं। आज जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्वारका में चुनावी रैली को संबोधित किया तो वहीं सोनिया गांधी ने भी बदरपुर में रैली को संबोधित किया। इस चुनाव में सबसे पहले प्रचार में उतरी आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी रैली को संबाेधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भाजपा महंगाई कम करने का वादा कर सत्ता में आई थी। लेकिन सत्ता में आते ही चीजें महंगी हो गई हैं।

भाजपा के विज्ञापन में बच्चों को न दिखाने पर केजरी का बेदी काे थैंक्स

दिल्ली को विकास की नई उचाइयों पर ले जाना ही मेरा मकसद: मोदी

दिल्ली के शास्त्री नगर में एक चुनावी सभा को संबाेधित करते हुए लोगों से पूछा कि क्या आपको पता है कि हमारे देश में किस तरह से डीजल पेट्रोल तैयार किया जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कहती है कि उन्होंने डीजल और पेट्रोल की कीमतों में कर दी है। उन्होंने कहा कि यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रुड ऑयल की कीमतें पिछले छह माह में 115 डालर से घटकर 45 डालर पर आ गई है वहां हमारे देश में इसकी तुलना में पेट्रोल और डीजल की कीमतें क्यों नहीं घटी।

उन्होंने कहा कि भाजपा के पास दिल्ली में विकास का कोई एजेंडा ही नहीं है। उन्होंने रैली में भाजपा को उसके द्वारा जारी घोषणा पत्र पर भी घेरा। उन्होंने कहा कि उनके पास दिल्ली में महज चार ही इश्यू हैं जबकि हमारे पास दिल्ली की जनता की भलाई के लिए करीब 70 मुद़दे हैं।

पढें: आप का अमित शाह पर वार, बताया झूठ बोलने का मास्टर